Hindi NewsBihar NewsIs everything alright Nitish asked women they said our lives improved what did CM say next
'सब ठीक है ना', नीतीश ने महिलाओं पूछा तो बोलीं- हमारी जिंदगी संवर गई; फिर CM ने क्या कहा?

'सब ठीक है ना', नीतीश ने महिलाओं पूछा तो बोलीं- हमारी जिंदगी संवर गई; फिर CM ने क्या कहा?

संक्षेप:

सभी महिलाएं चाह रही थीं कि एक बार मुख्यमंत्री उनके स्टॉल पर पहुंचें। हालांकि सीएम सभी स्टॉल पर तो नहीं जा सके, मगर सबसे अधिक समय महिलाओं के स्टॉल पर ही दिया।

Jan 24, 2026 10:04 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सब ठीक है ना! बढ़िया से काम कर रही हैं। कोई दिक्कत तो नहीं है...। सीएम ने जब महिलाओं से उनका हाल जाना तो सबने एक स्वर में कहा-हमारी जिंदगी संवर गई है। शुक्रवार को बाजार समिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब महिलाओं के लगाए स्टॉल पर उनके काम और उपलब्धि को देखने पहुंचे तो दीदियों का उत्साह देखते बन रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी महिलाएं चाह रही थीं कि एक बार मुख्यमंत्री उनके स्टॉल पर पहुंचें। हालांकि सीएम सभी स्टॉल पर तो नहीं जा सके, मगर सबसे अधिक समय महिलाओं के स्टॉल पर ही दिया। सतत जीविकोपार्जन के साथ ही कृषि, मसाला से जुड़े स्टॉल पर भी पहुंचे। सतत जीविकोपार्जन स्टॉल पर जैसे ही सीएम पहुंचे तो वहां मौजूद रेणु देवी समेत अन्य महिलाओं ने उत्साह से कहा-प्रणाम भैया। हमलोग अलग-अलग रोजगार से जुड़कर जिला ही नहीं, आज बाहर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। यह सब आपकी बदौलत हुआ है। सीएम ने कहा कि इसी तरह आगे बढ़ते रहिए। सीएम ने महिलाओं का मछलीपालन स्टॉल भी देखा। 14 स्टॉल पर लगभग 60 महिलाएं थीं।

सीएम को स्मृति चिह्न देकर जताया आभार

सीएम के आगमन पर जीविका दीदियों ने रंगोली से समृद्ध बिहार के साथ योजनाओं की उपलब्धि भी दिखाई। महिलाओं ने कहा कि हमने रंगोली में बिहार की समृद्धि, आरक्षण से लेकर उन तमाम योजनाओं को दर्शाया है, जो हमारे विकास के लिए चलाई जा रही हैं। पवन देवी, कृष्णा देवी समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि हमें रोजगार का अलग-अलग क्षेत्र मिला है। सीएम को देखने सात हजार से अधिक महिलाएं पंडाल में पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें:कोई पक्षपात नहीं हुआ; तेजस्वी की सुरक्षा में कटौती पर बोले नीतीश के मंत्री

853 करोड़ की सौगात

समृद्धि यात्रा के क्रम में शुक्रवार को शहर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी 853 करोड़ रुपये की 172 योजनाओं की सौगात दी। अहियापुर स्थित बाजार समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ऑनलाइन इन योजनाओं का उद्धाटन, शिलान्यास और कार्यारम्भ किया। इनमें 212 करोड़ की 47 योजनाओं का उद्घाटन, 194 करोड़ की 89 योजनाओं का शिलान्यास और 447 करोड़ की 36 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है।

इन भवनों का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने बाजार समिति के जीर्णोद्धार को फेज दो के तहत 70.99 करोड़ की लागत से हुए निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही चार नक्सल थानों के अलावा गृह विभाग से जुड़े नौ योजनाओं का भी उद्धाटन किया। इस दौरान पारू में 1.07 करोड़ की लागत से बने पशु चिकित्सालय, आईटीआई के नये भवन, मड़वन के भटौना केजीबीवी और पताही स्थित नवराष्ट्र हाई स्कूल परिसर में 100-100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल व पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन हुआ।

ये भी पढ़ें:हर गांव में बनेंगी दुग्ध उत्पादन समिति; सीवान में सीएम नीतीश का ऐलान
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।