Bihar Weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी, अभी और चढ़ेगा पारा; IMD ने बताया- बारिश कब होगी

हिन्दुस्तान, मुख्य सवंदादाता, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Weather: आज पटना सहित रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गयाजी, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, खगड़िया, भागलपुर आदि जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। अरवल में 68 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई।

Bihar Weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी, अभी और चढ़ेगा पारा; IMD ने बताया- बारिश कब होगी

Bihar Weather: पटना सहित पूरे दक्षिण बिहार में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। इस कारण तापमान और बढ़ने के आसार है। दिन में धूप की तल्खी असहज कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते राज्यभर में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। 10-11 जून से मौसम में बदलाव के आसार हैं। प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी आने के साथ वर्षा कई जगहों पर बारिश होगी।

रविवार को पटना सहित 22 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री एवं कैमूर में 40.5 डिग्री के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को पटना सहित दक्षिण भागों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। सीमांचल में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार हैं।

पटना सहित रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गयाजी, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, खगड़िया, भागलपुर आदि जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। अरवल में 68 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान पटना सहित शेष जिलों में वर्षा दर्ज की गई। पटना में 1.6 मिमी एवं नवादा के नारदीगंज में 64.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बना रहा।

पूर्णिया में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

पूर्णिया जिले में रविवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर होते-होते गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। भीषण गर्मी के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहने को मजबूर दिखे, जबकि आवश्यक कार्यों से बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा। इसके बावजूद उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। राहगीरों को शुद्ध पेयजल की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ा और कई लोगों को दुकान से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने 10 और 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 8, 9 और 12 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।