बिहार में उद्योग-धंधों की बहार, सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 51 हजार करोड़ के निवेश पर करार

पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में  उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच लगभग 51600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

बिहार में 51 हजार करोड़ के निवेश पर करार
बिहार में 51 हजार करोड़ के निवेश पर करार

Industry in Bihar: बिहार में इस्पात, कपड़ा और परमाणु उर्जा क्षेत्र में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को लोकसेवक आवास में आयोजित समारोह में उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच लगभग 51600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टील, टेक्सटाइल, क्लीन एवं परमाणु ऊर्जा, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य में रोजगार, उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार तथा समृद्ध और विकसित बिहार के संकल्प को साकार किया जाएगा। राज्य में स्टील एवं मेटल आधारित उद्योगों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में बड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

मिशन मोड में होगा काम

मुख्यमंत्री ने विभागों को आपसी समन्वय और मिशन मोड में काम करने पर जोर देते हुए कहा कि एमओयू केवल निवेश प्रस्ताव तक सीमित न रहे। परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाए तथा निवेशकों को सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इसके विस्तार से किसानों को बेहतर बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य एवं फार्मा सेक्टर में भी निवेश की संभावनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बिहार के पास विशाल बाजार, युवा मानव संसाधन हैं। निवेशकों के विश्वास, सरकार की नीतियों और बेहतर आधारभूत संरचना के बल पर बिहार को औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में लाएंगे।

‘बिहार को बनाएं और भरोसा करें’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्ड एंड विलीव (बिहार को बनाएं और भरोसा करें) बिहार के औद्योगिक विकास का मूल मंत्र होगा। उन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर के पूर्व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से देश-विदेश के प्रमुख औद्योगिक समूहों और निवेशकों को बिहार में उपलब्ध अवसरों से जोडने तथा राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

कंपनी का नाम क्षेत्र निवेश (करोड़ रुपये)

1. श्याम स्टील इस्पात 5,000

2. शाकंभरी इस्पात एंड पावर इस्पात 5,000

3. नक्षित आयरन एंड स्टील इस्पात 6,836

4. श्रीलंगटा बाबा मेटल्स एंड पावर इस्पात 5,500

5. अंकुर स्टील इस्पात 6,000

6. श्रीसमृद्धि स्टील इस्पात 290

7. ग्लोबल रिनिवेबल एडवांस्ड क्लीन एनर्जी (ग्रेस) न्यूक्लियर एनर्जी 22,500

8. क्रियेटिव ग्रुप वस्त्र 250

9. भारत साइंस एंड इनोवेशन विज्ञान एवं नवाचार 200

10. अनुभव एपरेल्स वस्त्र उद्योग 50

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में उद्योग-धंधों की बहार, CM की मौजूदगी में 51 हजार करोड़ के निवेश पर करार