Hindi NewsBihar Newsindigo crisis continue at patna airport eight flights are cancel
जारी है इंडिगो संकट, पटना एयरपोर्ट से आज 8 उड़ानें रद्द

जारी है इंडिगो संकट, पटना एयरपोर्ट से आज 8 उड़ानें रद्द

संक्षेप:

रविवार को इंडिगो की पटना से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बैंगलुरु, देवघर जाने वाली आठ उड़ाने रद्द रहेंगी। शनिवार को भी पटना से दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलुरु और चेन्नई आने-जाने वाली इंडिगों की आठ उड़ानें रद्द रहीं।

Dec 14, 2025 07:28 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

देश भर में अलग-अलग जगहों पर जारी इंडिगो संकट के बीच आज यानी रविवार को भी पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी जारी रहेगी। इंडिगो संकट के कारण उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी है। पटना हवाई अड्डा प्रबंधन ने शनिवार को भी इंडिगो एयरलाइंस के हवाले से उपलब्ध रद्द की गईं उड़ानों की जानकारी दी। इसके मुताबिक रविवार को इंडिगो की पटना से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बैंगलुरु, देवघर जाने वाली आठ उड़ाने रद्द रहेंगी। शनिवार को भी पटना से दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलुरु और चेन्नई आने-जाने वाली इंडिगों की आठ उड़ानें रद्द रहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पटना हवाई अड्डा पर कोहरे से निपटने की तैयारी शुरू

इधर घने कोहरे से उड़ानों में होने वाली देरी और यात्री सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से निपटने की तैयारियों के लिए शनिवार को जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर फॉग प्रिपेयर्डनेस ड्राई रन हुआ। निदेशक सीपी द्विवेदी ने बताया कि इस अभ्यास का मकसद सर्दियों के मौसम में घने कोहरे की वजह से होने वाली देरी और यात्री प्रबंधन की समस्याओं से निपटने में हवाई अड्डे के सभी हितधारकों की तैयारी, तालमेल और परिचालन क्षमता का आकलन करना था।

यह ड्राई रन एयरपोर्ट फॉग प्रिपेयर्डनेस मानक संचालन प्रक्रिया और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया ताकि तय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित हो सके। यात्रियों के लिए टर्मिनल के बाहर एक सूचना डेस्क बनाया गया। देरी से चेक-इन/बोर्डिंग की स्थिति के लिए अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था की गई। एफ एंड बी व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया और इसे संतोषजनक पाया गया। इस बाबत एक मॉक ड्रिल भी हुई।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।