सहरसा में एमएड के छात्र से लूट की कोशिश, नाकाम होने पर बदमाशों ने दो गोली मारी

लाइव हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, सहरसा
Follow us on Google News
share

सहरसा जिले में लूट के इरादे से एमएड के छात्र पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी जांघ में दो गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि कलेक्शन एजेंट समझ कर बदमाशों गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Firing Gun crime Pixabay

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बदमाशों ने एमएड के छात्र को गोली मार घायल कर दिया। युवक को दो गोलियां लगीं। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है । घटना के बाद शनिवार देर रात एसपी हिमांशु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । घायल छात्र नीरज कुमार मिश्रा (32 वर्ष) सुपौल के जगतपुर वार्ड-10 का रहने वाला है। एमएड सीटीई तीसरे वर्ष का छात्र है और वह प्रशिक्षण लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था।

विशनपुर पेट्रोल पंप से आगे बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट समझ लूटपाट की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोलियां उसकी जांघ में लगीं। इसके बाद बदमाश भाग निकले। घटना के बाद पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला। जबकि मौके से पुलिस को एक काले रंग का मफलर भी मिला है। जो गोली मारने वाले अपराधी का बताया जा रहा है ।

संभावना जताई जा रही है कि बाइक से भागने के दौरान तीन में से किसी एक अपराधी का मफलर नीचे गिर गया। जानकारी के अनुसार पुलिस फिलहाल लूट की नियत से ही गोली मारने के संभावना की पर छानबीन कर रही है । हालांकि अन्य पहलुओं पर भी छानबीन चल रही है। यह भी पता चला है कि अपराधियों ने छात्र की बाइक की डिग्गी खुलवा कर देखने कि कोशिश की थी। इसी दौरान गोली मारी गई। बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बीते कुछ दिनों के दौरान ही तीन लोगों को गोली मारी गई है। जिसमें खनन विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार की हत्या भी हो गई । लेकिन किसी भी मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। छात्र गोलीकांड मामले में घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। कांड के सफल उद्भेदन के लिए गठित टीम द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की जा रही है। जख्मी के फर्द ब्यान के आधार पर कांड दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsसहरसा में एमएड के छात्र से लूट की कोशिश, नाकाम होने पर बदमाशों ने दो गोली मारी