Hindi NewsBihar NewsIn Muzaffarpur Rs 17 lakh was looted at gunpoint finance company employee was robbed in broad daylight by criminal
मुजफ्फरपुर में गन प्वाइंट पर 17 लाख की लूट; फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा

मुजफ्फरपुर में गन प्वाइंट पर 17 लाख की लूट; फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने 17 लाख की लूट को दिनदहाड़े अंजाम दिया। फाइनेंस कर्मी से गन प्वाइंट पर कैश से भरा बैग लूट लिया। पुलिस मामले  की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Dec 13, 2025 02:57 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से 17 लाख की लूट को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी कैश से भरा बैग लेकर रिटेलर को देने जा रहा था। इसी दौरान अपाचे से आए बदमाशों ने कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास गन प्वाइंट पर लूट लिया। और कैश लेकर फरार हो गए। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। साथ ही इस बात की भी जांच हो रही है कि इतनी बड़ी रकम की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। पीड़ित विक्रम ने बताया कि बाइक से आए बदमाशों ने मेरे सिर पर गन रखी और बैग मांगने लगे। मैंने मना किया तो उसके साथी ने कहा कि मार दो। जिसके बाद मैं डर गया, और बैग दे दिया।

घटना की जानकारी देते हुए SDPO पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 17 लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं