Hindi NewsBihar NewsIn Madhepura SHO arrested taking a bribe of Rs 20,000 he demanded bribe in the name of helping in a case
मधेपुरा में 20000 की घूस लेते थानेदार गिरफ्तार; केस में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, निगरानी ने दबोचा

मधेपुरा में 20000 की घूस लेते थानेदार गिरफ्तार; केस में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, निगरानी ने दबोचा

संक्षेप:

निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया। सत्यापन के बाद धावा दल गठित कर यह कार्रवाई की गई। मिठाई थाने के एसओ मितेंद्र कुमार मंडल को निगरानी रंगे हाथों दबोचा है।

Sep 09, 2025 05:24 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

बिहार के मधेपुरा जिले में निगरानी की टीम ने मिठाई थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर मितेंन्द्र कुमार मंडल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवादी विनोद कुमार मंडल द्वारा एक केस में मदद करने के नाम पर थानाध्यक्ष के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए परिवाद दर्ज कराया था। जिसके आधार पर मंगलवार को थानाध्यक्ष को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। मामले में कार्रवाई कि जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गिरफ्तारी के बाद टीम उसे पूछताछ के लिए सहरसा ले गई है। वहां सर्किट हाउस में मामले का खुलासा किया। निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया। सत्यापन के बाद धावा दल गठित कर यह कार्रवाई की गई। शिकायत के आधार पर जांच की गई और सत्यापन के बाद जाल बिछाकर थाना इंचार्ज को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:17 लाख कैश, 20 लाख के गहने; निगरानी की रेड में एक और इंजीनियर की काली कमाई मिली
ये भी पढ़ें:ग्रामीण विभाग के एक और इंजीनियर के ठिकानों पर रेड,पटना से गया तक निगरानी का छापा

आपको बता दें राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन जारी है। एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बीते कुछ महीनों में दर्जनों भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों को घूस लेते दबोच चुकी है।