बिहार में टावर पर चढ़कर 2 किशोरियों ने पुलिस को दी चुनौती, बोलीं- 'पसंद की शादी कराओ वरना...'

Jayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नीरज मौर्य, सिवान
share

सिवान के महाराजगंज में दो नाबालिग सहेलियां अपनी पसंद की शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। तपती धूप में घंटों चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने सूझबूझ से दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों किशोरियों को उनके घर…

बिहार में टावर पर चढ़कर 2 किशोरियों ने पुलिस को दी चुनौती, बोलीं- 'पसंद की शादी कराओ वरना...'

Bihar News: बिहार के सिवान जिले में मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहवां गांव में दो किशोरियां करीब 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। चिलचिलाती धूप और तपते लोहे के बीच टावर की चोटी पर खड़ी इन किशोरियों को देखकर ग्रामीणों की सांसें थम गईं। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जुट गई और करीब कई घंटों तक 'हाई वोल्टेज' ड्रामा चलता रहा।

घंटों चला 'हाई वोल्टेज' ड्रामा

मिली जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ीं दोनों सहेलियां नाबालिग हैं और मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोरियां टावर की चोटी पर खड़ी होकर चीख-पुकार कर रही थीं और नीचे कूदने की धमकी दे रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों अपने प्रेम को लेकर अड़ी थीं और परिवार व समाज के विरोध से तंग आकर उन्होंने फिल्म 'शोले' के वीरू की तरह यह खतरनाक कदम उठाया। वे नीचे उतरने को तैयार नहीं थीं और बार-बार अपनी मांग दोहरा रही थीं।

पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले भीड़ को टावर से दूर किया और फिर किशोरियों से बातचीत शुरू की। काफी देर तक मान-मनौव्वल और 'उचित समाधान' का भरोसा देने के बाद दोनों युवतियों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद दोनों सहेलियां सुरक्षित नीचे उतरीं, तब जाकर प्रशासन और परिजनों ने चैन की सांस ली।

पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस

नीचे उतरने के बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहाँ उनसे और उनके परिजनों से अलग-अलग बातचीत की गई। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि इस कदम के पीछे सिर्फ शादी का दबाव था या कोई और गंभीर वजह। चूंकि दोनों युवतियां नहीं बल्कि नाबालिग किशोरियां हैं, इसलिए वैधानिक प्रक्रिया और पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया है। फिलहाल गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।