Hindi Newsबिहार न्यूज़In election year BJP kind to women power Dilip Jaiswal said one third of organization post for women

चुनावी वर्ष में BJP नारी शक्ति पर मेहरबान, दिलीप जायसवाल बोले- एक तिहाई पदों पर महिलाएं होंगी

  • इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने कई और अहम निर्णय लिये। जिलाध्यक्षों को साफ कहा गया है कि कमेटी में कम से कम 33 फीसदी महिलाएं और 10 फीसदी अनुसूचित जाति-जनजाति के नेताओं को जगह दी जाए।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 20 Jan 2025 11:07 AM
share Share
Follow Us on
चुनावी वर्ष में BJP नारी शक्ति पर मेहरबान, दिलीप जायसवाल बोले-  एक तिहाई पदों पर महिलाएं होंगी

बिहार भाजपा संगठन में अब एक तिहाई महिलाएं पदधारक होंगी। फिलहाल जिलों में बनने वाली कमेटी से इसकी शुरुआत की जा रही है। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की बैठक में यह फैसला हुआ। पार्टी ने पहली बार दो महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया है और 49 महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने कई और अहम निर्णय लिये। राज्य सरकार की ओर से प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति का गठन होने वाला है। इसमें दो उपाध्यक्ष और 20 सदस्य होंगे। इसमें दो महिला, दो एससी-एसटी, अतिपिछड़ा एव पिछड़ा का कोटा तय कर दिया गया। जिला कार्यसमिति 91 सदस्यीय कमेटी बनेगी। इसमें 30 महिलाएं, छह अनुसूचित जाति-जनजाति के नेताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस के नेतृत्व में ही बीजेपी गठबंधन को हरा सकते हैं: पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:हमारे दरवाजे पर सबका स्वागत; CM नीतीश पर बोले तेज प्रताप, BJP पर भी साधा निशाना

जिलाध्यक्षों को साफ कहा गया है कि कमेटी में कम से कम 33 फीसदी महिलाएं और 10 फीसदी अनुसूचित जाति-जनजाति के नेताओं को जगह दी जाए। इसमें से 20 पदाधिकारी बनेंगे। इसमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष होंगे। पदधारकों में सात महिलाएं और दो अनुसूचित जाति-जनजाति को दायित्व दिया जाएगा। जिलाध्यक्षों को सरकार और संगठन में समन्वय बनाकर आमलोगों की समस्या को जानने और समाधान करने को कहा गया है। बूथस्तर पर संगठनात्मक बैठक करने, मिशन 225 का लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी से ही जुट जाने को कहा गया। पार्टी के 77,895 में से 52 हजार से अधिक बूथ कमेटी गठित हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:बेतिया से NDA का चुनावी शंखनाद, जायसवाल बोले- सेना तैयार, मिलकर लड़ेंगे
ये भी पढ़ें:एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन का बेतिया से आगाज, दूसरे चरण का क्या है प्लान
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट का विस्तार तय, बीजेपी ने कन्फर्म कर दिया; जायसवाल ने बताया प्लान

पहली बाद दो महिला जिलाध्यक्ष

राज्य में अभी तक भारतीय जनता पार्टी के 41 जिलाध्यक्ष निर्वाचित हो गये हैं, जिसमें 20 नये लोगों को मौका मिला है। 21 को दोबारा मौका मिला है। दो महिलाएं पहली बार जिलाध्यक्ष बनी हैं। पहली बार बिहार में 49 महिला कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष बनाया है।

बैठक में पार्टी ने सात मोर्चा का गठन करने का निर्णय लिया है जिसमें 30 सदस्यीय कार्यसमिति रहेगी। आगामी 24-25 जनवरी को हर मंडल की बैठक होगी। मंडल में 61 सदस्यीय कार्यसमिति बनेगी। इसमें 20 महिला, चार अनुसूचित जाति-जनजाति, छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और छह मंत्री होंगे।

सदस्यों की जानकारी एप पर

बूथों पर 5.60 लाख से अधिक सदस्यों की पूरी जानकारी सरल एप पर अपलोड हो चुकी है। बूथों पर 12 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, मिथिलेश तिवारी, राजेश वर्मा, ललन मंडल, शिवेश राम, अनिल शर्मा, जगन्नाथ ठाकुर मौजूद रहे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें