बिहार में दो सगे भाइयों को चाकू से गोदा, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

Jayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Bihar Crime News: सासाराम के शिवसागर में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों को चाकू से गोद दिया। हमले में पप्पू की मौत हो गई, जबकि घायल वकील को वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।

बिहार में दो सगे भाइयों को चाकू से गोदा, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते बेखौफ बदमाशों ने देर रात एक खूनी खेल को अंजाम दिया, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है। शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव में तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात में एक भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। खून से लथपथ घायल भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।

पानी और बिजली के तार को लेकर था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश का नतीजा है। बताया जा रहा है कि नल से पानी निकालने और बिजली का तार ले जाने की मामूली सी बात को लेकर भुवनेश्वर तिवारी और नागेंद्र तिवारी के परिवारों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले भी इस मामले को लेकर थाने में केस-मुकदमा दर्ज कराया गया था। पिछले महीने 18 अप्रैल को भी दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर भारी तनातनी और मारपीट हुई थी।

तिलक समारोह से लौटते वक्त किया हमला

घटना की रात 35 वर्षीय पप्पू सिंह और उनके सगे भाई वकील सिंह एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से ही पूरी तैयारी के साथ घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों भाइयों को घेर लिया। बिना कोई मौका दिए हमलावरों ने चाकुओं से दोनों भाइयों को बुरी तरह गोद डाला। इस बर्बर हमले में पप्पू सिंह ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं, उनके भाई वकील सिंह पर भी चाकुओं से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक पप्पू सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल वकील सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।