
बेतिया के GMCH में जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदियों को पीटा; खाने के ऑर्डर पर बवाल
बेतिया के जीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने जीविकादीदियों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था। जीविका दीदियों के साथ मारपीट कर उनके गहने और मंगलसूत्र तक तोड़ दिए। इसके बाद जीविका दीदीयों ने रसोई को बंद कर दी है। सभी घायलों को जीएमसीएच में ही भर्ती कराया गया है
पश्चिम चंपारण जिले के सबसे बड़े अस्पताल जीएमसीएच में मारपीट की घटनाएं रोकने का नाम नहीं ले रहा है आज बेतिया में जीविका दीदियों के साथ मारपीट की घटना हुई है, बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के द्वारा जीविका दीदीयों के साथ मारपीट की गई है। जिसके बाद लगभग आधा दर्जन जीविका दीदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीविका दीदी की रसोई के स्टाफर भी घायल हुए हैं।
बताया गया कि जूनियर डॉक्टर जीविका दीदी की रसोई में आकर खाना खा रहे थे। उन्होंने दही और ऑमलेट का आर्डर दिया। ऑर्डर तैयार होने के बाद उन्होंने दही लाने से मना कर दिया जिस पर सिद्धार्थ जो जीविका दीदी की रसोई में काम करता है। उसने जूनियर डॉक्टर से कहा कि एक ही बार में ऑर्डर दे दीजिए। जिस पर जूनियर डॉक्टर ने अपशब्द भाषा का प्रयोग किया। जिस पर दोनों में कहासुनी शुरु हो गई।
डॉक्टर ने जीविका रसाई के स्टाफ के ऊपर हाथ चला दिया, जिसे देख सभी जीविका दीदी डॉक्टर को पकड़ कर अधीक्षक के पास ले जाना चाह रही थीं। जिस पर डॉक्टर ने फोन कर करीब 50 जूनियर डॉक्टरों को बुला लिया। उसके बाद जीविका दीदीयों के साथ बदतमीजी की गई, उनके साथ गाली गलौज हुई। जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदी की रसोई पर भी हमला कर दिया। जीविका दीदियों के साथ मारपीट कर उनके गहने और मंगलसूत्र तक तोड़ दिए। इसके बाद जीविका दीदीयों ने रसोई को बंद कर दी है। सभी जीविका दीदी को जीएमसीएच में ही भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।
वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सुधा भारती ने बताया की आज इंटर्न डॉक्टर और जीविका दीदी की रसोई में खाने को लेकर कुछ विवाद हुआ। जिस पर कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी। जीविका दीदियों ने डीपीएम ऑफिस जा कर इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि जीएमसीएच प्रिंसिपल ऑफिस में एक बैठक हुई। जिसमें इस घटना के बाद इंटर्न डॉक्टरों को पनिशमेंट देने की चर्चा हुई।





