Hindi NewsBihar NewsIn a family dispute in Purnia brother killed his real sister two shot him dead
पूर्णिया में पारिवारिक विवाद में सगी बहन को भाई ने मार डाला, दो गोली मारकर हत्या

पूर्णिया में पारिवारिक विवाद में सगी बहन को भाई ने मार डाला, दो गोली मारकर हत्या

संक्षेप:

पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब पारिवारिक विवाद में भाई ने सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी भाई की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है।

Sep 08, 2025 10:47 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, पू्र्णिया
share Share
Follow Us on

बिहार के पूर्णिया जिले में पारिवारिक विवाद में भाई ने अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी है। भाई के उठाए अचानक इस कदम से परिवार वालों सहित आसपास के लोग सन्न हैं। परिजन मामले में कुछ भी बताने से फिलहाल परहेज कर रहे हैं। घटना शहर के मधुबनी थाना के मधुबनी बाजार में सोमवार शाम करीब नौ बजे की है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय छोटी कुमारी के रूप में हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि युवती अपने परिजनों के साथ बात कर रही थी कि उसका बड़ा भाई अचानक आया और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली युवती की बांह और पेट में जा लगी। गोली मारकर आरोपी युवक भाग निकला। आनन- फानन में परिजन युवती को जीएमसीएच ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मधुबनी थाना पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें:नालंदा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; लाठी-डंडों से पीटकर भाई की हत्या
ये भी पढ़ें:घर में दफन हो गए भाई-बहन,परिवार को था PM आवास का इंतजार; 8 घंटे बाद पुलिस पहुंची
ये भी पढ़ें:बिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में 2 सगे भाई समेत 3 की मौत

दल- बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मधुबनी थाना पुलिस मृतका के घर पर कैंप किए हुए हैं। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि गोली मारने का आरोप युवती के भाई पर है। अभी वह फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना को लेकर कारणों का खुलासा हो सकेगा।