Hindi NewsBihar Newsimran changed name sonu and marriage with hindu girl forced to religious conversion in patna
सोनू निकला 'इमरान', पटना में हिंदू लड़की से विवाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव; दूसरी शादी भी

सोनू निकला 'इमरान', पटना में हिंदू लड़की से विवाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव; दूसरी शादी भी

संक्षेप: पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद इमरान ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालना शुरू कर दिया। इससे इनकार करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जानबूझकर छह साल तक संतान नहीं होने दिया। चार माह पहले इमरान ने दूसरी शादी कर ली। 

Mon, 13 Oct 2025 09:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

भोजपुर जिले के रहनेवाला इमरान ने हिंदू बनकर पटना की एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया और धोखे से उससे शादी भी कर ली। शादी के बाद वह महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर उसने दूसरी शादी कर ली। इस संबंध में पीड़िता ने युवक के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज करवाया है। उसने पति पर धोखा देने, प्रताड़ना और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस के अनुसार, आरोपित युवक इमरान भोजपुर जिले का है और पटना के शास्त्रीनगर इलाके में किराए के मकान में रहता है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं। काम करने के दौरान ही उनकी पहचान हुई थी। युवक ने खुद का नाम ‘सोनू’ बताया था। करीब दो साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला। बाद में पता चला कि सोनू असल में इमरान है।

ये भी पढ़ें:मां ने बेटे को अगवा करवा बाप से मांगी रंगदारी, मायके वालों को अमीर बनाने की चाहत
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

इस खुलासे के बाद इमरान ने यह कहते हुए भरोसा दिलाया कि वह उससे सच्चा प्यार करता है। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरेज कर लिया। शादी के बाद वे शास्त्रीनगर में साथ रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद इमरान ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालना शुरू कर दिया।

इससे इनकार करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जानबूझकर छह साल तक संतान नहीं होने दिया। चार माह पहले इमरान ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। महिला थाना की प्रभारी ने बताया कि दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन इमरान उपस्थित नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:पटना में एकतरफा प्यार में छात्रा अगवा, कार में घूमता रहा आशिक; गंदे वीडियो बनाए
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।