Bihar Weather Today 06 September: बिहार के चंपारण, कटिहार समेत कई जिलों आज भारी बारिश की चेतावनी, 21 जिलों में वज्रपात

हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar Weather Today 06 September: मौसम विभाग ने रविवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज,प. चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि 21 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं। पूर्णिया में भी आज बारिश की संभावना है। 

Bihar Weather Today
बिहार के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है।

Bihar Weather Today 06 September: बिहार के अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर जारी है। शनिवार देर रात पटना शहर में झमाझम बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दिन में भी पटना सहित सीवान, औरंगाबाद, मधेपुरा, सारण, बक्सर, कटिहार, बक्सर, आरा, सारण और अन्य जिलों में बादल घनीभूत हुए और जमकर बारिश हुई।

शनिवार की दोपहर पटना में एयरपोर्ट और दानापुर के इलाके में भारी बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से ढाई बजे के बाद 66.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज,पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि 21 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं।

बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, सिवान, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया,भागलपुर, समस्तीपुर दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, बांका, मुंगेर और बेगूसराय में भी बारिश का अनुमान है। वहीं इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

29.5 मिलीमीटर बारिश, जलजमाव

पूर्णिया जिले में शनिवार दिन भर बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। सुबह बादल के बीच हल्की-हल्की बारिश भी हुई। शुक्रवार रात 29 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश होने से शहर के कई गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहने से मौसम में ठंडापन बना रहा। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटे में कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई।

बता दें कि गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी और बाढ़ के मद्देनजर 12 जिलों-पटना, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, बेगूसराय,मुंगेर, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार में हालत खराब है। बाढ़ की वजह से कई लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पटना से सटे दानापुर, मनेर और बख्तियारपुर समेत कई अन्य जगहों पर पुनपुन नदी ने कहर बरपा रखा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने अलर्ट रहने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के चंपारण, कटिहार समेत कई जिलों में भारी बारिश , 21 जिलों में वज्रपात