Bihar Weather Today 07 September: बिहार के दरभंगा, मधुबनी समेत कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी; 19 जिलों में वज्रपात

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Weather Today 07 September: बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को उत्तर बिहार के 19 जिलों में गरज तड़क और वज्रपात का अलर्ट है। पटना सहित दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी रहेगी।

Bihar Weather Today
आज दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी है। (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Weather Today 07 September: बिहार में बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और किसानों के फसलों को भी फायदा पहुंचा है। लेकिन बिहार के 12 जिले बाढ़ प्रभावित भी हैं। पूरे उत्तर बिहार में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। गरज-तड़क वाले बादल बन रहे हैं। सोमवार को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को गोपालगंज, सीवान और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को उत्तर बिहार के 19 जिलों में गरज तड़क और वज्रपात का अलर्ट है। पटना सहित दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी रहेगी। रविवार को बारिश का चक्र थमने के बाद पटना सहित 10 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। कैमूर में सर्वाधिक 36.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना में रविवार को 42.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम : आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

मौसम विज्ञान विभाग ने मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार को मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहने की बात कही है। इससे तापमान में कमी आने की उम्मीद है। इधर, रविवार की दोपहर करीब घंटेभर बारिश हुई। इस दौरान 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि सोमवार को अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है।

इससे कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दिन में हुई मध्यम दर्जे की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री कम होकर 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा।

आसमान में हल्के बादल छाए रहे, गर्मी से राहत

भागलपुर जिले में रविवार का मौसम अधिकांश समय साफ रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सबौर समेत आसपास के इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान 41 मिलीमीटर बारिश हुई है। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल रही है। दिन का अधिकतम तापमान जहां 30.6 डिग्री रहा, वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से सात से आठ सितंबर को जिले के अनेक इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश के कारण जहां धान के खेतों में पानी उपलब्ध हो रहा है, वहीं बाढ़ग्रस्त इलाके में लोगों को काफी समस्या हो रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के दरभंगा, मधुबनी समेत कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी; कहां वज्रपात