भैंस मालिक का पता लगाने के लिए डीएनए जांच, बिहार में आईजी ने जारी किया फरमान

हिन्दुस्तान संवाददाता, गयाजी
Follow us on Google News
share

बिहार में मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने भैंस के असली मालिक का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट कराए जाने का फरमान जारी किया है। एसपी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 

buffalo
गया जी के आईजी विकास वैभव ने मामले में डीएनए कराने का निर्देश दिया है।

बिहार में भैंस के असली मालिक का पता लगाने के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। दरअसल गया जी के आईजी विकास वैभव ने मामले में डीएनए कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल को जांच में तेजी लाने को कहा। जिससे भैंस के वास्तविक मालिक का पता चल सके। जांच के बाद ही भैंस उसके मालिक को सौंपा जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले मोहड़ा के सेउतर के रहने वाले सूरज यादव की भैंस कहीं चली गई। कुछ दिनों बाद वह उपथू के महाचक गांव पहुंच गई।

यहां नौरंगा टोली में प्रकाश मांझी ने उसे अपने पास रख लिया। कुछ दिनों बाद सूरज को पता चला की उसकी भैंस सेउतर के नौरंगा में है। खोजते हुए वह नौरंगा पहुंचे और भैंस चोरी का मामला दर्ज कराया। अतरी थाना पुलिस ने भैंस को पहले थाना मंगवाया और बाद में सूरज यादव को सौंप दिया। इस बीच अतरी थाना प्रभारी पर एक पक्ष को मदद करने का आरोप लगा। इस पर भैंस को फिर थाने मंगवा लिया गया। कुछ दिनों तक उसे थाने में रखने के बाद फिलहाल उसे सूरज यादव को सौंप दिया गया है। इधर, प्रकाश मांझी के पक्ष के लोगों का कहना है कि चार साल पहले उनकी यही भैंस चोरी हो गई थी। उसे अपना घर पहले से पता था इस कारण वह लौट आई है।

आईजी मगध प्रक्षेत्र, विकास वैभव ने कहा कि अतरी में भैंस को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण एसपी को निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया गया है। दोनों पक्ष भैंस पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। ऐसे में भैंस के वास्तविक मालिक का पता लगाने के लिए डीएनए जांच कराने का भी आदेश दिया गया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsभैंस मालिक का पता लगाने के लिए डीएनए जांच, बिहार में आईजी ने जारी किया फरमान