
'अगर सरकार बन गई, तो CM साहब को लेकर आएंगे, उनसे...' चुनावी सभा में बोले ओसामा शहाब
सीवान की रघुनाथपुर सीट से आरजेडी प्रत्याशी और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पहली बार चुनावी मैदान में है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि अगर सरकार बनी तो मुख्यमंत्री साहब को यहां बुलाकर काम करवाएंगे। क्योंकि एक विधायक का पावर लिमिटिड होता है।
बिहार चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में अब चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। हर प्रत्याशी अपनी सीट पर कैंपेनिंग में जुटा है। इस बीच शहाबुद्दीन के बेटे और सीवान की रघुनाथपुर से राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब भी चुनावी जनसभा कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रहे हैं, कि अगर महागठबंधन की सरकार आई तो मुख्यमंत्री साबह को लेकर आएंगे और काम कराएंगे। दरअसल एक सवाल के जवाब में ये बात ने कही।

ओसामा शहाब ने कहा कि एक विधायक का पावर बहुत लिमिटिड होता है, जब वो विपक्ष में होता है। उसके पास बस उसका निजी फंड ही बचता है। अगर सरकार बन गई तो मुख्यमंत्री साहब को लेकर यहां आएंगे और काम कराएंगे। हमारे जो नेता (तेजस्वी यादव) हैं, वो एजूकेशन सिस्टम को लेकर बहुत समर्पित हैं। उनका खुद फोकस शिक्षा पर है। जब सरकार बनेगी तो उनसे मिलेंगे, मीटिंग करेंगे। और कोई दिक्कत-परेशानी हो तो बताएं।
आपको बता दें ओसामा शहाब का ये पहला चुनाव है। उनके पिता मो. शहाबुद्दीन सीवान से 4 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे। ओसामा शहाब को टिकट देकर राजद ने सीवान की परंपरागत सीट पर मुस्लिम-यादव गठजोड़ को मजबूत करने की कोशिश की है। बात अगर ओसामा शहाब की संपत्ति की करें तो चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक, ओसामा शहाब के पास 66 लाख 38 हजार 867 रुपये की चल संपत्ति है। इसमें एक 35 लाख रुपये की कीमत वाली एक महिंद्रा कार, 1 लाख 25 हजार रुपये कीमत की एक रॉयल एनफील्ड बुलेट, कैश और बैंक डिपॉजिट शामिल हैं।





