Hindi NewsBihar NewsIf son of Malla becomes deputy chief minister then son of Mohammad can also become cm said AIMIM chief Asaduddin Owaisi
Bihar Election: जब मल्लाह तो मोहम्मद का बेटा भी सीएम बन सकता है, बोले असदुद्दीन ओवैसी

Bihar Election: जब मल्लाह तो मोहम्मद का बेटा भी सीएम बन सकता है, बोले असदुद्दीन ओवैसी

संक्षेप:

Bihar Election: ओवैसी ने कहा, ‘तेजस्वी यादव के बगल में बैठे, VIP पार्टी के मुकेश भाई, जिन्हें अपने समुदाय के इतिहास पर पूरा भरोसा है, उन्होंने घोषणा की कि मल्ला समुदाय तेजस्वी के साथ है। मल्ला समुदाय बिहार की आबादी का 3% है।'

Thu, 30 Oct 2025 09:13 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

Bihar Election: बिहार में चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज है। इस बीच AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि अगर मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम बन सकता है तो फिर मुसलमान का बेटे भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बन सकता है। किशनगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘तेजस्वी यादव के बगल में बैठे, VIP पार्टी के मुकेश भाई, जिन्हें अपने समुदाय के इतिहास पर पूरा भरोसा है, उन्होंने घोषणा की कि मल्ला समुदाय तेजस्वी के साथ है। मल्ला समुदाय बिहार की आबादी का 3% है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने घोषणा की कि अगर उन्हें सत्ता मिली, तो वे उप-मुख्यमंत्री बनेंगे... अगर एक मल्ला का बेटा उप-मुख्यमंत्री बनेगा, तो बिहार का 17% अल्पसंख्यक समुदाय क्या करेगा? क्या वे सिर्फ़ दरी बिछाने के लिए हैं... अगर एक मल्ला का बेटा उप-मुख्यमंत्री बन सकता है, तो मोहम्मद का बेटा भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बन सकता है... हमें अपने लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।’

ये भी पढ़ें:बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में गरजेंगे PM मोदी, चुनाव से पहले ताबड़तोड़ प्रचार

मुस्लिम समुदाय से उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं - ओवैसी

टेढ़ागाछ स्टेडियम में बुधवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक चुनावी सभा में कहा कि सभी सरकारों ने सीमांचल की उपेक्षा की है। ओवैसी ने कहा कि जदयू और राजद दोनों दलों ने मुसलमानों को छला है। जिस समुदाय की आबादी पूरे प्रदेश की जनसंख्या का महज तीन फीसदी है उसे डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है तो कुल आबादी में 20 फीसदी की दखल रखने वाले मुस्लिम समुदाय के किसी नेता को उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया..?

उन्होंने कहा कि बिहार में 15 साल राजद और 20 साल नीतीश कुमार की सरकार रही, फिर भी सीमांचल आज तक पिछड़ा है। ओवैसी ने सीमांचल की समस्याओं बाढ़, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था और उच्च शिक्षा के अभाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटना और आसपास के जिलों में बड़े कॉलेज, स्टेडियम और सड़कें बनीं, लेकिन सीमांचल अब भी उपेक्षित है। ओवैसी ने लोगों से अपील की कि इस बार सीमांचल के लोग अपने हक और विकास के लिए खुद फैसला करें और उन दलों को सबक सिखाएं जिन्होंने वर्षों से केवल वादे किए हैं, काम नहीं।

ये भी पढ़ें:राजद के लोग बिहार को बंगाल बना रहे, HAM के प्रदेश अध्यक्ष पर हमले के बाद मांझी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।