Hindi NewsBihar NewsIf necessary we will oppose Nitish is my political guru Owaisi MLA Murshid is also a fan of CM
जरूरत पड़ी तो विरोध करेंगे, नीतीश मेरे राजनीतिक गुरु; ओवैसी के MLA मुर्शीद भी सीएम के मुरीद

जरूरत पड़ी तो विरोध करेंगे, नीतीश मेरे राजनीतिक गुरु; ओवैसी के MLA मुर्शीद भी सीएम के मुरीद

संक्षेप:

ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक मुर्शीद आलम ने दिल खोलकर नीतीश कुमार ने तारीफ की। उन्होने सीएम को अपना राजनीतिक गुरु बताया है। मुर्शीद ने कहा कि मैं दूसरे दल में जरूर हूं, लेकिन उनका एहसान को नहीं भूल सकता हूं। वे ही मुझे राजनीति में लाए।

Dec 08, 2025 05:34 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक मो. मुर्शीद आलम ने बिहार सीएम नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की है। उन्होने नीतीश को अपना राजनीतिक गुरू बताया है। उन्होने कहा कि बिहार में आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है। जोकीहाट से AIMIM के विधायक ने कहा कि मैं दूसरे दल में जरूर हूं, लेकिन नीतीश कुमार के एहसान को नहीं भूल सकता हूं। मैं एहसान फरामोश नहीं हूं. 2014 में मुझे नीतीश कुमार ने जेडीयू में शामिल कराया था। वही मुझे राजनीति में लाए थे। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो विरोध भी करूंगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुर्शीद ने कहा कि अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर मैंने आज सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। मुर्शीद आलम ने अपने नए आवास की समस्या को लेकर नाराजगी भी जताई। उन्होने मुख्यमंत्री के सामने दो मांगें रखी। एक जोकीहाट में दो नए महाविद्यालय और दूसरी जोकीहाट में एक अतिरिक्त ब्लॉक (अंचल) की स्वीकृति की मांग की।

आपको बता दें बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड लहर के बावजूद ओवैसी की एआईएमआईएम के प्रत्याशी के तौर पर मुर्शीद आलम जोकीहाट से जीतने में सफल रहे। उन्होने जदयू के मंजर आलम को 28 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 2020 की तरह 2025 में भी ओवैसी की पार्टी के 5 विधायक बने हैं। जिसमें अमौर विधानसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, बायसी सीट से गुलाम सर्वर, कोचाधामन से सरवर आलम, बहादुरगंज से मोहम्मद तौसीफ और जोकीहाट से मुर्शीद आलम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:हफ्ते में 2 बार बैठना होगा, ओवैसी ने AIMIM विधायक को मंच पर चेताया
ये भी पढ़ें:AIMIM को जीत ओवैसी ने दिलाई; पांचों कैंडिडेट को उनके नाम पर वोट मिला: तौसीफ आलम
ये भी पढ़ें:ओवैसी ने कहा था- 4 का बदला 24 से लेंगे; RJD 25 पर अटकी, तेजस्वी के 50 विधायक घटे

2020 में ओवैसी की पार्टी की 5 में 4 विधायक पार्टी छोड़कर राजद में शामिल हो गए थे। एकमात्र विधायक अख्तरुल ईमान बचे थे। जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में AIMIM विधायक मुर्शीद आलम की ओर से सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करना कई सियासी संभावनाओं को बल दे रहा है। जिसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। 2025 के चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी की 89 सीटों के बाद जदयू की 85 सीटें हैं।