
मस्जिद से फतवा तो मंदिर से हुंकार होगा; बेगूसराय में गरजे गिरिराज, मुसलमानों पर विवादित बोला
गिरिराज सिंह ने कहा कि मस्जिदों से फतवा जारी किया गया तो मंदिरों से हुंकार करेंगे। उन्होंने मुसलमानों को नमक हराम बताया।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कपड़ा मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों से फतवा जारी किया तो मंदिरों से हुंकार करेंगे। उन्होंने मुसलमानों को नमक हराम कहा। इससे पहले वे मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की चेतावनी भरा बयान दे चुके हैं।
शुक्रवार को गिरिराज सिंह बेगूसराय में थे। एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार मिलकर बिहार में सबके विकास के लिए काम कर रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोग सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं लेकिन वोट नहीं देते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि योजनाओं का लाभ लिया तो कहते हैं हां, मोदी जी को वोट दिया तो कहते हैं हां, जब कहा कि खुदा की कसम खाइए तो बोले नहीं। जब उनसे पूछा कि नरेंद्र मोदी ने गाली दिया तो बोले नहीं। क्षेत्रीय भाषा में गिरिराज सिंह ने लोगों से पूछा कि आप जिसको मदद करते हैं और बेईमान हो जाए तो उसे नमक हराम ही कहेगे ना। ऐसे में अगर मौलवी साहब मस्जिदों से फतवा जारी करेंगे तो मंदिरों से भी हुंकार निकलेगा।
गिरिराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां के साथ एआई वीडियो पर भी आपत्ति जताई। कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐसा नहीं करना चाहिए। ये लोग फ्रॉड और चरित्रहीन हैं जो ऐसा काम करते हैं। उधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रस बार बार ऐसे वीडियो डालता है तो यह विनाश काले विपरीत बुद्धी। इन लोगों का विनाश तय है।
इधर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि पहले भी कहा गया था कि जो वोट नहीं देगा उसे पाकिस्तान भेज देंगे। इन बयानों से कुछ होने वाला नहीं है। आगाम चुनाव में उनकी हार की हताशा है जो बाहर निकल कर आ रही है।

लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें



