सहरसा में IDBI के बैंक मैनेजर ने सुसाइड किया; घर में मिला शव, पत्नी-बच्चे शादी में गए थे

हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, सहरसा
Follow us on Google News
share

सहरसा जिले में दरभंगा के रहने वाले बैंक मैनेजर ने घर में सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे से बरामद हुआ। पत्नी और बच्चे शादी में गए हुए थे। सुसाइड की वजह का पता नहीं लग सका है।

Saharsa bank maneger Suicide

सहरसा जिले में आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश रौशन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। तलाशी के दौरान कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया जिसमें काम व परिवार का प्रेशर की बात लिखी गयी है। मृतक का शव सदर थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी स्थित डॉ अरुण कुमार सिंह के किराये के आवास में मिला। सुबह देर से जगने के कारण जब दरवाज़ा खटखटा कर उठाने के दौरान पता चला की अंदर से कमरा बंद है। जिसके बाद खिड़की से झांक कर अंदर देखा गया तो शव पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलने पर मृतक बैंक प्रबंधक के पत्नी को दी गई। पत्नी अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गोड्डा गई थी। पत्नी ने सहरसा आने के बाद बंद कमरा खोलने की बात कही। देर शाम करीब छह बजे पत्नी व ससुराल वालों के आने के बाद कमरा तोड़ कर अंदर देखा की शव पंखे से लटका हुआ है। चेहरे पालीथीन से ढका हुआ था। मृतक का शव अकड़ गया था। आशंका है कि सोमवार की रात ही आत्महत्या की गई।

मृतक बैंक प्रबंधक राकेश रौशन ने पूर्णिया जिला अंतर्गत धमदाहा अनुमंडल निवासी पूजा से अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। पूजा की पहली शादी कटिहार गेडाबाडी में हुई थी। शादी के एक साल बाद हीं सड़क दुर्घटना में उसके पति संतोष कुमार ठाकुर की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पूजा रांची में जीएनएम का कोर्स कर रही थी। जहां उसका परिचय राकेश की बहन से हुआ। इसी दौरान उसका सम्पर्क राकेश रौशन से हो गया। फिर कुछ दिनों बाद दोनों ने देवघर मंदिर में शादी कर लिया।पूजा को पहले पति से एक बेटा था। जबकि वर्ष 2017 में शादी के दौरान भी वह गर्भवती थी। जिसके बाद तीन वर्ष पहले भी उसने एक बेटी को जन्म दिया।

बैंक प्रबंधक की पत्नी पूजा अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गोड्डा गई थी। लेकिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण राकेश शादी में नहीं गया था। मृतक के ससुर पूर्णिया जिले के कुंवारी पंचायत अंतर्गत दूधीभिता निवासी प्रमोद कुमार ठाकुर ने बताया कि शादी 25 नवंबर को थी। सोमवार को पूजा ने काफी कॉल किया। लेकिन दामाद का फोन बंद था। मंगलवार की सुबह भी बात नहीं हुई। परिजनों ने बताया कि बेटी और दामाद दस दिनों पहले कोलकात्ता घूमने गए थे। परिजनों ने किसी विवाद से इंकार किया है। पत्नी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। परिजनों को दो छोटे बच्चे के पालन पोषण की चिंता सता रही थी।

परिजन की मौजूदगी में जब शाम छह बजे कमरा तोड़ कर शव उतारने के बाद कमरे की तलाशी ली गई। मृतक का मोबाइल फोन फ्लाइट मोड में था। बैंक से आने के बाद मृतक द्वारा खोला गया कपड़ा सोफे पर रखा हुआ था। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मृतक के पिता का निधन 2020 में हो गया था। जबकि मां बचपन में हीं गुजर गई थी। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। हालांकि बहन सहरसा नहीं आयी लेकिन दोनों ने मोबाइल पर ही कई तरह की आरोप लगायी है।

बैंक प्रबंधक की आत्महत्या की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में बैंक कर्मी न्यु कालोनी स्थित आवास पहुंचे। बैंक कर्मी भी सकते में थे की अचानक क्या हो गया। बड़ी संख्या में मुहल्ले वाले भी मौजूद थे। मृतक दो साल से शाखा प्रबंधक थे और करीब एक साल से न्यू कालोनी में रहते थे। अब पुलिस अगर गहराई से जांच अनुसंधान करे तो आत्महत्या के कारणों का पता चल सकता है। वैसे लोगों में कई तरह की चर्चा है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में कारवाई की जा रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।

आत्महत्या के बाद बैंक प्रबंधक के कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। इस सबंध में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें काम और परिवार का प्रेशर रहने की बात कही गई है। सुसाइड नोट की छानबीन चल रही है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsसहरसा में बैंक मैनेजर ने सुसाइड किया; घर में मिला शव, पत्नी-बच्चे शादी में गए थे