Hindi NewsBihar NewsI would have become the CM if i want said prashant kishor
सीएम बनना होता तो कब के बन गए होते..., मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर प्रशांत किशोर के बेबाक बोल

सीएम बनना होता तो कब के बन गए होते..., मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर प्रशांत किशोर के बेबाक बोल

संक्षेप:

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से पूछे गये सवालों और उनके जवाब पर सबसे ज्यादा तालियां बजीं। प्रशांत किशोर से पूछे गये इस सवाल पर कि क्या वे भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं? उनका जवाब था ‘हम कुछ नहीं बनना चाहते। बनना होता तो कब का बन गये होते।’

Sun, 19 Oct 2025 09:16 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में अब चुनाव के 20 दिन भी नहीं बचे हैं। राज्य में सियासी हलचल बढ़ चुकी है। एनडीए और महागठबंधन के अलावा इस बार बिहार में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी सभी 243 सीटों पर ताल ठोकने का दावा कर रही है। हालांकि, खुद प्रशांत किशोर किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। शनिवार को 'हिन्दुस्तान समागम' में आए प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया और बेबाकी से अपनी बातों को रखा। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनना होता तो वो कब का बन गए होते।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से पूछे गये सवालों और उनके जवाब पर सबसे ज्यादा तालियां बजीं। प्रशांत किशोर से पूछे गये इस सवाल पर कि क्या वे भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं? उनका जवाब था ‘हम कुछ नहीं बनना चाहते। बनना होता तो कब का बन गये होते।’ दोबारा उनसे यह पूछा गया कि आप मीठी बातें कर रहे हैं। लेकिन जनसुराज का लक्ष्य तो सत्ता में आना ही है?

ये भी पढ़ें:गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को ‘नमक हराम’ बताया, कहा- उपकार नहीं मानते

इस पर उनका जवाब था ‘अगर मुझे सत्ता में आना होता तो इसके कई रास्ते थे। उन्हें समाज को एक अच्छी पार्टी देनी है जिसमें शिक्षित लोग हैं। इस लिए उन्होंने सभी जगहों पर पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को खड़ा किया है। दवा व्यवसायी प्रदीप चौरसिया ने कहा कि प्रशांत किशोर का जवाब सधा हुआ था। उन्होंने बेबाकी से अपनी राय रखी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।