Hindi NewsBihar Newsi will not apologies from sadhu yadav said author mrityunjay sharma after received defemation notice
साधु यादव से माफी नहीं मांगूंगा, 'Damaging Claims' पर पूर्व सांसद ने भेजा नोटिस तो क्या बोले लेखक मृत्युंजय शर्मा

साधु यादव से माफी नहीं मांगूंगा, 'Damaging Claims' पर पूर्व सांसद ने भेजा नोटिस तो क्या बोले लेखक मृत्युंजय शर्मा

संक्षेप:

मृत्युंजय शर्मा के मुताबिक यह मानहानि का नोटिस किताब में लिखी गई तीन बातों पर आधारित हैं। शिल्पी शर्मा मर्डर केस, रोहिणी आचार्य के शादी समारोह के दौरान हुई लूट और दिल्ली में बिहार भवन के बाहर हिंसात्मक प्रदर्शन को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है।

Jun 22, 2025 06:40 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। इस बीच बिहार के पूर्व सांसद साधु यादव और लेखक मृत्युंजय शर्मा के बीच नया कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। मृत्युंजय शर्मा ने हाल ही में ‘Broken Promises’ नाम से एक किताब लिखी है। अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने इस किताब को लेकर मृत्युंजय शर्मा को 5 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेज दिया है। 18 जून को मानहानि का यह नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस में दावा किया गया है कि मृत्युंजय शर्मा ने हाल के दिनों में अपने पॉडकास्ट और इस किताब में उनकी छवि खराब करने को लेकर गलत दावे किए हैं। इसी के साथ नोटिस के जरिए साधु यादव ने कहा कि मृत्युंजय शर्मा अपने पॉडकास्ट और इस किताब में उनको लेकर कही गई बातों के लिए माफी मांगें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैं माफी नहीं मागूंगा - मृत्युंजय शर्मा

इधर मृत्युंजय शर्मा ने एक वेबसाइट ‘The Indian Express’ से बातचीत में कहा है कि यह किताब पिछले साल जारी हुई थी। मृत्युंजय शर्मा ने दावा किया है कि उनकी किताब में लिखी गईं बातें सत्यापित स्त्रोतों और सबूतों पर आधारित हैं, यह उनकी निजी राय नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं उन चीजों के लिए माफी नहीं मांगूंगा जो सत्य और सबूत के आधार पर आधारित हैं। अगर वो यह सब कर के शर्मिंदा नहीं हैं तो मैं लिखने में शर्म क्यों करूं।' लेखक मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि दो दिनों पहले उन्हें नोटिस मिला है और उन्होंने इसे अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वो इस पूरे मामले को सार्वजनिक करेंगे क्योंकि लोगों को जानना चाहिए कि वो किस तरह इंसान हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा

इन तीन बातों के लिए मिला नोटिस

मृत्युंजय शर्मा के मुताबिक यह मानहानि का नोटिस किताब में लिखी गई तीन बातों पर आधारित हैं। शिल्पी शर्मा मर्डर केस, रोहिणी आचार्य के शादी समारोह के दौरान हुई लूट और दिल्ली में बिहार भवन के बाहर हिंसात्मक प्रदर्शन को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है। मृत्युंजय शर्मा अपने पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका कहना है कि अगर जरुरत पड़ी तो वो अपनी आत्मरक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि निजी तौर पर इस मसले को सेटल करने या दरवाजे के पीछे से माफी मांगने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता है। उनका दावा है कि किताब में लिखी गई बातों को साबित करने के लिए उनके पास कई स्त्रोत हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार के किशनगंज, चंपारण समेत 7 जिलों में भारी बारिश, कहां ठनका का येलो अलर्ट
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।