Hindi NewsBihar NewsI will never go with you said cm nitish kumar to rjd mla in bihar vidhan sabha
गड़बड़ किए तो छोड़ दिए, अब कभी नहीं जाएंगे..., बिहार विधानसभा में विपक्षी विधायकों से बोले सीएम नीतीश

गड़बड़ किए तो छोड़ दिए, अब कभी नहीं जाएंगे..., बिहार विधानसभा में विपक्षी विधायकों से बोले सीएम नीतीश

संक्षेप:

सीएम नीतीश ने विपक्ष में बैठे विधायकों पर चुटकी भी ली। सीएम नीतीश ने कहा कि वो दो बार उनके साथ गए थे लेकिन जब उनलोगों ने गड़बड़ किया तो उनका साथ छोड़ दिया। इसी के साथ सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि वो अब उनके साथ नहीं जाएंगे।

Dec 04, 2025 12:22 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के चौथे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन को संबोधित किया। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा की जा रही कल्याणकारी कार्यों को गिनाया। इस दौरान सीएम नीतीश ने विपक्ष में बैठे विधायकों पर चुटकी भी ली। सीएम नीतीश ने कहा कि वो दो बार उनके साथ गए थे लेकिन जब उनलोगों ने गड़बड़ किया तो उनका साथ छोड़ दिया। इसी के साथ सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि वो अब उनके साथ नहीं जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल सदन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो दो बार आपको साथ रखे हुए थे। उस वक्त हम कितना काम किए थे। आप तो सबमें मेरा बात मान लेते थे। बाद में आप गड़बड़ किए तो हम छोड़ दिए। अब कभी नहीं जाएंगे। हम तो अब जो पहले से साथ हैं वहीं रहेंगे। इतना सारा काम हुआ है तो आपलोग भी इसको याद रखिए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विपक्षी सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन करें। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है।

अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वो बिहार के लिए बहुत काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने विधानसभा सदस्यों से कहा कि सभी हाथ उठाकर उनको नमन करें। जब सदन में राजद विधायकों ने हाथ नहीं उठाया तब सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग क्यों नहीं करते हैं, आप लोग भी कहिए। सब के लिए काम कर रहे हैं, सब तरह से। इसीलिए हम आपसे कह रहे हैं। पीएम कई बार बिहार आए हैं और विकास कार्यों की शुरुआत की है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।