Hindi NewsBihar Newsi teach rahul gandi how to make jalebi said tej pratap yadav
राहुल गांधी को जलेबी बनाना हम ही सिखाए, मेरा कॉपी कर रहे हैं; कांग्रेस सांसद पर बोले तेज प्रताप यादव

राहुल गांधी को जलेबी बनाना हम ही सिखाए, मेरा कॉपी कर रहे हैं; कांग्रेस सांसद पर बोले तेज प्रताप यादव

संक्षेप: इन दिनों चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त तेज प्रताप यादव ने कहा है कि राहुल गांधी को जलेबी बनाना उन्होंने ही सिखाया है। दरअसल राहुल गांधी की एक तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है जिसमें वो कढ़ाई में जलेबी छानते नजर आ रहे हैं।

Wed, 22 Oct 2025 08:00 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव में अब जलेबी की एंट्री हो गई है। जी हां, लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जलेबी बनाने की एक तस्वीर वायरल हुई तो तेज प्रताप यादव ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। इन दिनों चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त तेज प्रताप यादव ने कहा है कि राहुल गांधी को जलेबी बनाना उन्होंने ही सिखाया है। दरअसल राहुल गांधी की एक तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है जिसमें वो कढ़ाई में जलेबी छानते नजर आ रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस तस्वीर पर जब पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से प्रतिक्रिया मांगी तब उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जलेबी बनाना हम ही सिखाए हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘राहुल गांधी को जलेबी बनाना हम ही सिखाए हैं, तब वो वहां छान रहे हैं। राहुल गांधी तो मेरा कॉपी कर रहे हैं। मेरा कॉपी करके वो जलेबी छान रहे हैं।’

ये भी पढ़ें:पहले चरण के लिए सजा अखाड़ा, इस सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी;कइयों ने छोड़ा मैदान
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

दरअसल हाल ही में राहुल गांधी दिल्ली की एक दुकान पर लड्डू बनाते और इमरती छानते नजर आए। इसकी तस्वीर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है - ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।

दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे ख़ास बना रहे हैं?'

ये भी पढ़ें:महागठबंधन में इन 13 सीटों पर आपस में ही लड़ाई, बिहार चुनाव में 256 उम्मीदवार

महुआ में बोले तेज प्रताप यादव

इधर महुआ दौरे पर गए तेज प्रताप यादव ने इस वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मेरी कॉपी कर रहे हैं। मैंने ही उन्हें जलेबी बनाना सिखाया था इसलिए वो वहां अब बना रहे हैं। वो मेरी तरह जलेबी छान रहे हैं। अब जनता तय करेगी किसे जीतना है, जीत का आगाज होगा तो दीवाली मनेगी।'

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।