बिहार में जिंदा जले पति-पत्नी, घर में पत्तल बनाते वक्त शॉट सर्किट से लगी आग

Dec 24, 2025 09:30 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, गयाजी
share

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद प्रमोद साव और उनकी पत्नी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग की लपटों में घिरकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

बिहार में जिंदा जले पति-पत्नी, घर में पत्तल बनाते वक्त शॉट सर्किट से लगी आग

बिहार के गयाजी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां चाकंद थाना क्षेत्र के बिथो गांव में मंगलवार की रात दर्दनाक हादसे में आग लगने से दंपती की झुलसकर मौत हो गई। दंपती अपने हीं घर में पत्तल बनाने का लघु कुटीर उद्योग चलता था। यह हादसा उस समय हुआ जब घर में पत्तल बनाने का काम चल रहा था। अचानक बिजली के तार में हुए सॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई और लोग कुछ समझ पाते उसके पूर्व आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिथो निवासी सरयू साव के पुत्र प्रमोद साव अपने घर पर ही पत्तल निर्माण का कार्य कर रहा था।

इसी दौरान बिजली के तार से निकली चिंगारी ने घर में रखे पत्तल के कटिंग और अन्य ज्वलनशील सामग्री को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद प्रमोद साव और उनकी पत्नी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग की लपटों में घिरकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।