बिहार में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, छेड़खानी के केस में जेल से छूटकर आया था पति

हिन्दुस्तान टीम, नालंदा
Follow us on Google News
share

परिवार और मोहल्ले वालों को उसे पर शक ना हो इसलिए उसने सीढ़ी से गिरने का अफवाह फैला दिया। आरोपी पति सात महीने से जेल में बंद था । पिछले 15 दिन पहले नाबालिग से छेड़खानी के मामले में जेल से बेल पर छूट कर घर आया था।

बिहार में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, छेड़खानी के केस में जेल से छूटकर आया था पति

बिहार के नालंदा जिले में नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक सनकी पति ने बेरहमी से पीट पीट कर पत्नी की हत्या कर दी । परिवार और मोहल्ले वालों को उसे पर शक ना हो इसलिए उसने सीढ़ी से गिरने का अफवाह फैला दिया। आरोपी पति सात महीने से जेल में बंद था । पिछले 15 दिन पहले नाबालिग से छेड़खानी के मामले में जेल से बेल पर छूट कर घर आया था। मृतका मनीष कुमार उर्फ सूरजभान की 30 वर्षीय पत्नी राखी कुमारी है।

मृतका के पिता सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी कराई थी । 4साढ़े साल की बेटी और ढाई साल का बेटा है । उनका दामाद मायके वाले से अक्सर रुपए की मांग क्या करता था रुपया नहीं देने पर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करता था।

शनिवार की देर रात पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दिखाई उनकी बच्ची के साथ दामाद ने बेरहमी से पिटाई किया है जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। आनन फानन में परिवार के सदस्यों के साथ हुए अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी जान चली गई थी। पूरे शरीर में जख्म के निशान है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला पीठ पीठ कर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

शेखपुरा की लड़की को पटना ले जाकर रेप

इधर शेखपुरा के मिशन थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने महिला थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़िता का घर आरोपी के आसपास ही है।

दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी छात्रा को घूमाने के नाम पर बहला-फुसला कर अपने साथ बीते 13 अप्रैल को पटना ले गया था। वहां एक अज्ञात स्थान पर 13 और 14 अप्रैल को रखा तथा उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद आरोपी उसे पटना में ही छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने अपने माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन पटना गये और पीड़िता को लेकर घर लौटे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।