
पत्नी की हत्या कर घर में शव को गाड़ा और वहीं खाट बिछा सो गया, सुबह बोला पति- बीवी भाग गई
संक्षेप: पति ने साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से घर के बरामदे पर गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया था और उसी स्थल पर खाट बिछाकर सोया हुआ था। सुबह होने पर उसने गांव में अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी कहीं भाग गई है। मगर ग्रामीणों को उसके बात पर विश्वास नहीं हुआ और भनक मिलने पर सूचना कर पुलिस को जानकारी दी थी।
बिहार में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसकी डेड बॉडी को घर में गाड़ दिया। रात पर पति वहीं सोया रहा और सुबह उसने अफवाह फैला दी कि उसकी बीवी कही भाग गई है। समस्तीपुर जिले के वारिनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में पांच दिन पूर्व पत्नी की हत्या के आरोपी पति को अब पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहिउद्दीनपुर पंचायत के वार्ड 8 निवासी पलटन राम के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार दारोगा अमर कुमार को सूचना मिली की पत्नी का हत्यारोपी अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही दारोगा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारे पति ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद में उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। ज्ञात हो कि पलटन राम ने अपनी पत्नी सीमा कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
साथ ही साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से घर के बरामदे पर गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया था और उसी स्थल पर खाट बिछाकर सोया हुआ था। सुबह होने पर उसने गांव में अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी कहीं भाग गई है। मगर ग्रामीणों को उसके बात पर विश्वास नहीं हुआ और भनक मिलने पर सूचना कर पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ और शव को गड्ढे से निकाला गया। आरोपी उस वक्त से ही फरार चल रहा था। घटना की सूचना पर डीएसपी भी पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच की और मृतका की पुत्री से पूछताछ की थी।





