दरभंगा में सनकी पति ने खेला खूनी खेल, पत्नी समेत तीन बच्चों को मार डाला; सुबह-सुबह 4 हत्याओं से सनसनी
Crime News: एक बच्चे ने हल्ला सुनकर सभी मजदूरों को सूचित किया। जब सभी जुटे तो देखा कि चारों बुरी तरह घायल हैं। मजदूर बिल्टू दास का भी सर फटा हुआ था। पुलिस ने सभी को डीएमसीएच भेज दिया। मौके पर पतोर एवं एपीएम थाने की पुलिस मौजूद है।

Crime News: बिहार के दरभंगा में 4 लोगों की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी है। मंगलवार की सुबह पतौर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी में इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सनकी पति ने इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि यह परिवार बंगाल से आकर यहां एक किराये के मकान में रह रहा था।
आरोपी पति के बार में यह भी बताया जा रहा है कि पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद उसने खुद को भी जख्मी कर लिया है। फिलहाल डीएमसीएच में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि पूरी तरह से पारिवारिक विवाद में ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
मृत पत्नी की पहचान बंगाल के दालकोला जिले के कुंडी थाना क्षेत्र के निवासी संदीप दास की पत्नी फूल कुमारी दास (30) और बच्चे ह्रदय दास (7), संध्या दास (6) और पांच वर्षीय मासूम सोन दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जख्मी युवक परिवार सहित चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता है। मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पति में अहले-सुबह विवाद हुआ। इसके बाद डंडा, रॉड आदि से पीट-पीटकर संदीप ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी। फिर खुद को भी जख्मी कर लिया। इधर, पतोर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। मौके पर एफएसएल भी टीम पहुंची और जांच शुरू की।
मुर्गी फॉर्म में काम करने वाली सुनीता दास के मुताबिक मजदूर बिल्टू दास उर्फ संदीप दास अपनी पत्नी फूल कुमारी व तीनों बच्चों के साथ अहले सुबह अपने कमरे में बुरी तरह मारपीट की। उस समय अन्य मजदूर मुर्गियों को चारा-पानी दे रहे थे। एक बच्चे ने हल्ला सुनकर सभी मजदूरों को सूचित किया। जब सभी जुटे तो देखा कि चारों बुरी तरह घायल हैं। मजदूर बिल्टू दास का भी सर फटा हुआ था। पुलिस ने सभी को डीएमसीएच भेज दिया। मौके पर पतोर एवं एपीएम थाने की पुलिस मौजूद है। सिटी एसपी एवं सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंच जांच में जुटे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


