दूसरी के चक्कर और कोर्ट के खर्च से बेहाल पति का खौफनाक कारनामा, बीवी को मारी गोली; गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

न्यायालय में चल रहे तलाक के केस से परेशान सूरज कुमार ने ससुराल पहुंचकर पत्नी रंजू कुमारी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक कट्टा, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है।

दूसरी के चक्कर व कोर्ट के खर्च से बेहाल पति का खौफनाक कारनामा
दूसरी के चक्कर व कोर्ट के खर्च से बेहाल पति का खौफनाक कारनामा

बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन में एक युवक ने ससुराल पहुंचकर बीवी को गोली मार दी। गोली महिला के हाथ में लगी है। घटना पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाने के सैदपुर लोदीपुर की है। घटना के बाद भाग रहे आरोपित सूरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला का पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। दोनों के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। आरोपी ने दूसरी युवती के साथ शादी रचा ली है।

जानकारी मिली है कि न्यायालय में चल रहे तलाक के केस से परेशान सूरज कुमार ने ससुराल पहुंचकर पत्नी रंजू कुमारी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक कट्टा, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। वह पिपलावां थाना क्षेत्र के बेला तरारी गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा का पुत्र है, जबकि उसकी पत्नी रंजू कुमारी अपने मायके नेवा में रह रही थी।

2021 में शादी, कोर्ट में तलाक का केस

परिजनों के अनुसार, रंजू कुमारी और सूरज की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे थे, जिसके कारण मामला न्यायालय तक पहुंच गया और दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस बीच, सूरज कुमार ने औरंगाबाद में दूसरी शादी कर ली और वहीं रहने लगा। लेकिन न्यायालय में चल रहे तलाक के केस के खर्च और मुकदमों से वह काफी परेशान था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को वह अपने ससुराल नेवा गांव पहुंचा था। जहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। अचान सूरज ने कट्टे से रंजू कुमारी पर फायरिंग कर दी।

बोले थानेदार

कांड को लेकर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि घायल महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा, मोबाइल और बाइक जब्त की गई है। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घायल महिला से पूरी जानकारी ली जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ससुराल में युवक बना बंधक

इधर बाढ़ के अगवानपुर पंचायत के नोनिया बागी स्थित ससुराल पहुंचे एक युवक को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। बंधक बनाए गए युवक की पहचान सालिमपुर के सैदपुर निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पिंटू पत्नी को प्रताड़ित करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला मायके चली आई थी। सोमवार को पिंटू जब अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsदूसरी के चक्कर व कोर्ट के खर्च से बेहाल पति का खौफनाक कारनामा, बीवी को मारी गोली