
पटना में पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने उसी के दुपट्टे से लगाई फांसी, घर से मिली 3 डायरी
परिजनों के अनुसार, सैय्यद ने एक वर्ष पहले जानीपुर मुर्गियाचक निवासी सादिया परवीण से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद युवक जानीपुर बाजार स्थित किराये के मकान लेकर रहने लगे थे। परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही दंपती के संबंध ठीक नहीं थे और अक्सर विवाद होता रहता था।
पटना में फुलवारीशरीफ के जानीपुर में बुधवार सुबह एक युवक ने पत्नी की कथित प्रताड़ना से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतक पीपलावां आदमपुर निवासी मोहम्मद मुमताज के 20 वर्षीय पुत्र सैय्यद आलम था। मृतक के पिता ने बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सैय्यद की पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
परिजनों के अनुसार, सैय्यद ने एक वर्ष पहले जानीपुर मुर्गियाचक निवासी सादिया परवीण से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद युवक जानीपुर बाजार स्थित किराये के मकान लेकर रहने लगे थे। परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही दंपती के संबंध ठीक नहीं थे और अक्सर विवाद होता रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाई।
उसके घर से तीन डायरी बरामद की गई हैं, जो सादिया परवीन द्वारा लिखी गई बताई जा रही है। इन डायरियों में रोजमर्रा की बातें, आगे की योजनाएं, खरीदारी सूची और दैनिक लक्ष्य दर्ज थे। बताया गया कि सैय्यद पिछले तीन दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। फुलवारीशरीफ डीएसपी टू दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।





