Bihar Weather: उमस वाली गर्मी से बिहार है बेहाल, कब शुरू होगी राहत वाली बारिश;जानिए मौसम का हाल

हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Weather: बिहार में लोग उमस वाली गर्मी से बेहाल हैं। ज्यादातर जिलों में सूरज के तीखे तेवर की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने 10 जून से प्री मानसून बारिश का अनुमान जताया है। 

Bihar Weather: उमस वाली गर्मी से बिहार है बेहाल, कब शुरू होगी राहत वाली बारिश;जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में जून महीने में प्री मानसून बारिश की गतिविधियां बेहद कम हैं। इससे अधिकतम तापमान सामान्य के ऊपर बना हुआ है। राज्य में आठ जून तक 24.7 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन अबतक 16.7 एमएम बारिश हुई है। मानसून के आरंभ में राज्यभर में बारिश की 32 प्रतिशत कमी का अधिकतम तापमान पर सीधा असर पड़ा है। लोग दिनभर गर्मी से बेहाल हैं। सुबह-शाम में भी तपिश के प्रभाव से राहत नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी संभावित है और कमोबेस ऐसी ही स्थिति रहेगी।

इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नमी और तापमान के संयुक्त मिश्रण से मंगलवार को स्थानीय प्रभावों से छिटपुट बारिश के आसार हैं। 10 जून से बादल घनीभूत होंगे, जिसके बाद पूरे भर में प्री मानसून बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। हालांकि तब भी उत्तर पूर्व बिहार में बादलों का बसेरा और बारिश की व्यपकता देखी जाएगी। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल में बुधवार को भारी बारिश का औरेंज अलर्ट है। पटना सहित अन्य जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश संभावित है।

हालांकि 10 जून को राज्य भर में गरज-तड़क का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार में इसका प्रभाव ज्यादा दिखेगा। इससे पहले सोमवार को भी पटना सहित कई शहरों के अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान डेहरी में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में 41.3 डिग्री के साथ भारी गर्मी रही।

पटना के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गया में 4.4 डिग्री, औरंगाबाद 2.6 डिग्री, बक्सर 3.1 डिग्री, डेहरी 3 डिग्री, कैमूर 1.2 डिग्री, जीरादेई 3.1 डिग्री, वैशाली तीन डिग्री, भागलपुर 1.1 डिग्री, सबौर 1.5, फारबिसगंज 1.2 डिग्री, नालंदा 2.7 डिग्री, जहानाबाद 3.7 डिग्री, दरभंगा 2.2 डिग्री सहित राज्य भर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

यहां दर्ज हुई बारिश

किशनगंज के तैयबपुर में 62.2 मिमी, किशनगंज में 42.4 मिमी, अररिया में 37.2 मिमी, गलगलिया में 25.5 मिमी, कोचाधामन में 25.4, कटिहार के मनिहारी में 21.4 मिमी, जहानाबाद में 20.5 मिमी, कुरसेला में 19.6 मिमी, नरपतगंज में 18.2 मिमी, कटिहार के प्राणपुर में 16.4 मिमी, रानीगंज में 16.2 मिमी, ठाकुरगंज में 16 मिमी।

पटना में सामान्य से 92 प्रतिशत कम बारिश

सोमवार को पटना सहित अधिकतर शहर सूरज के तल्ख तेवर से गर्मी झेलते रहे। दोपहर बाद जिले के मोकामा और आसपास में छिटपुट बारिश हुईं, लेकिन शहरी क्षेत्र में बादल नहीं बरसे। पटना में जून के पहले हफ्ते में 18.3 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन मात्र 1.5 मिमी बारिश हुई है। इस हिसाब से 92% बारिश की कमी देखी जा रही है। उमस और तपिश के बीच सुबह से शाम तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।