जिनसे नौकरी के बदले जमीन ली उन्हें कैसे जानती हैं, ED ने राबड़ी देवी से पूछे ये तीखे सवाल

Mar 18, 2025 02:22 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share

  • ईडी सूत्रों के अनुसार लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी के अधिकारियों ने राबड़ी देवी से पूछा आपके नाम से जो जमीन है वो आपने कैसे अर्जित की। फिर, पूछा गया कि आप जिन लोगो से नौकरी के बदले जमीन लिया गया उनको कैसे जानती है?

जिनसे नौकरी के बदले जमीन ली उन्हें कैसे जानती हैं, ED ने राबड़ी देवी से पूछे ये तीखे सवाल

Land For Job Case: चर्चित लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी से कई तीखे सवाल पूछे हैं। ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा है कि जिन्हें जमीन के बदले नौकरी दी गई उन्हें वो कैसे जानती हैं? ईडी की पटना टीम द्वारा पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव से अलग-अलग कैमरे में पूछताछ हुई है।

ईडी सूत्रों के अनुसार लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी के अधिकारियों ने राबड़ी देवी से पूछा आपके नाम से जो जमीन है वो आपने कैसे अर्जित की। फिर, पूछा गया कि आप जिन लोगो से नौकरी के बदले जमीन लिया गया उनको कैसे जानती है। आप उन लोगो से पहली बार कब मिली। उन लोगो को नौकरी देने के लिए आपने पैरवी किया तो क्यों किया?

बताया जा रहा है कि ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा कि आपके बेटे तेजस्वी यादव ने जो दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बंगला खरीदा उसके बारे में आप क्या जानती है?पटना के सगुना स्थित अपार्टमेंट की जमीन कब कैसे और कितने में आपने खरीदा..अपार्टमेंट का निर्माण कब शुरू हुआ निर्माण में लगी राशि का स्रोत क्या था?यह भी जानकारी सामने आई है कि ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान राबड़ी देवी को पानी और चाय पीने के लिए पूछा।

ED ने पूछे ये सभी सवाल

सवाल 01- आपके नाम से जो जमीन है वो आपने कैसे अर्जित की

सवाल 02- आप जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन लिया गया, उनको कैसे जानती हैं

सवाल 03- आप उन लोगो से पहली बार कब मिली

सवाल 04- उन लोगो को नौकरी देने के लिए आपने पैरवी किया तो क्यों किया

सवाल 05- आपके बेटे तेजस्वी यादव ने जो दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बंगला खरीदा उसके बारे में आप क्या जानती है

सवाल 06- पटना के सगुना स्थित अपार्टमेंट की जमीन कब कैसे और कितने में आपने खरीदा

सवाल 07- अपार्टमेंट का निर्माण कब शुरू हुआ, निर्माण में लगी राशि का स्रोत क्या था

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Board 12th Result 2026 Live, बिहार न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।