पटना में सगुना मोड, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने का रूट बदला, किधर से जाएं; पढ़ लें

Feb 09, 2026 07:29 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share

सगुना मोड़/दानापुर से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे। बेली रोड (नेहरू पथ) पर सगुना मोड़/दानापुर से पूरब की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन दक्षिण में जगदेव पथ-जिला परिवहन कार्यालय-टमटम पड़ाव-फुवारी होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जाएंगे।

पटना में सगुना मोड, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने का रूट बदला, किधर से जाएं; पढ़ लें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सोमवार को पटना आगमन को देखते हुए यातायात परिचालन में बदलाव किया गया है। सोमवार की सुबह 11 बजे से डीटीओ कार्यालय से एयरपोर्ट की ओर वाहनों के आने पर रोक रहेगी। अध्यक्ष का कारकेड एयरपोर्ट से जबतक निकल नहीं जाता है तब तक यह रोक रहेगी। पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक में बदलाव को लेकर यह जानकारी रविवार को दी। डीटीओ कार्यालय से दक्षिण की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन डीटीओ कार्यालय- टमटम पड़ाव- फुलवारी होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे।

डीटीओ कार्यालय से उत्तर की ओर से आने वाले सभी वाहन जिला परिवहन कार्यालय से जगदेव पथ होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जाएंगे। पीर अली पथ में पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक सड़क की दोनों लेन में वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय अध्यक्ष का कारकेड एयरपोर्ट से निकलने तक लागू होगा। एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आगवानी के लिए पार्टी के जो नेता एयरपोर्ट जाएंगे वे अपने वाहन हवाई अड्डा परिसर में बने पार्किंग में खड़ा कर सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को अपने पटना आगमन के दौरान एयरपोर्ट से कदमकुंआ स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाएंगे।

वाहनों की पार्किंग इन जगहों पर होगी

जगदेव पथ पर सभी प्रकार के वाहनों का पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। बेली रोड (नेहरू पथ) पर डुमरा टीओपी से पूरब आयकर गोलंबर तक वाहनों के अत्यधिक दबाव होने पर आम लोग वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। कंकड़बाग-पटना जंक्शन की ओर से पश्चिम की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन जीपीओ आरओबी ऊपर आरब्लॉक आरओबी ऊपर-गर्दनीबाग ओरओबी ऊपर-अनीसाबाद गोलंबर होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। कारगिल चौक से पश्चिम अशोक राजपथ पर राजापुर पुल आने जाने वाले वाहन जेपी गंगा पथ से जा सकेंगे। एक्जीबिशन रोड से उत्तर गांधी मैदान आने जाने वाले वाहन चालक रामगुलाम चौक से पूरब की ओर जा सकेंगे।

वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे

सगुना मोड़/दानापुर से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे। बेली रोड (नेहरू पथ) पर सगुना मोड़/दानापुर से पूरब की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन दक्षिण में जगदेव पथ-जिला परिवहन कार्यालय-टमटम पड़ाव-फुवारी होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जाएंगे। बेली रोड (नेहरू पथ) पर सगुना मोड़/दानापुर से पूरब की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन उत्तर में आशियाना दीघा रोड से दीघा-कुर्जी-राजापुर पुल-अशोक राजपथ होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।