रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत कैसे हुई, दोस्त ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

प्रिंस यादव के एक दोस्त ने बताया है कि प्रिंस किसी दिमागी बीमारी का दवा खाता था। घटना के दिन वो सो रहा था और अचानक उसकी सांसें तेज गति से चलने लगीं। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां उसकी मौत हो गई। 

prince yadav dead case friend raushan kumar

ज्ञान बिंदू कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत नेपाल में कैसे हुई अभी इसपर सस्पेंस कायम है। नेपाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजाार है और इस बेहद ही संवेदनशील मामले में पुलिस हड़बड़ाहट में कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि, नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में ठहरे प्रिंस यादव की मौत को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। लेकिन इन सब के बीच प्रिंस यादव के दोस्त ने बताया है कि आखिर प्रिंस की मौत कैसे हुई। कहा जा रहा है कि प्रिंस यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ नेपाल में ठहरा हुआ था। इन दोस्तों ने बताया है कि प्रिंस यादव ने दवा खाई थी।

रौशन आनंद के भाई के एक दोस्त अंकित कुमार ने बताया कि प्रिंस का पहले से दवा चलता था। यह दवा दिमागी बीमारी की थी और उसे दो बार अटैक भी आ चुका था। उसको किसी ने कुछ नहीं किया है। इससे पहले वो 5-7 दिनों से ठीक से सो नहीं रहा था। इधर 2-3 दिनों से उसने दवा शुरू की थी जिसके बाद से वो पर्याप्त मात्रा में सोने लगा। उस दिन हमलोग देखे कि वो सो रहा है तो हमें लगा कि अब वो रिलैक्स हो गया है। शाम में हमलोग बाहर निकले।

अंकित कुमार ने आगे बताया कि धीरे-धीरे वो लंबी-लंबी सांसें लेने लगा। उसके बाद उसने हमको तुरंत फोन किया। हमलोग वहां तुरंत पहुंचे और फिर एंबुलेंस बुलाया गया। उसे तुरंत न्यूरो हॉस्पीटल लेकर हम लोग आए। उसी क्रम में उसकी मौत हो गई। उसको किसी ने नहीं मारा। हमलोग उसके बहुत करीबी दोस्त हैं, हमलोग क्यों करेंगे ऐसा? किसी दूसरे ने भी आकर उसको नहीं माारा है, उसका पहले से ही दवा चलता था।

उसके साथ किसी ने मारपीट नहीं की है, बोला प्रिंस का दोस्त

प्रिंस के एक अन्य दोस्त ने रौशन कुमार बताया है कि 03 तारीख को हमलोग प्रिंस के साथ नेपाल आए थे। यहां हमलोग अलग-अलग होटल में रह रहे थे। घटना की रात हुआ यह कि वो खाना अच्छे से खाकर सो गया था। दवा भी खाई थी उसने। उसको मनोवैज्ञानिक समस्या थी जिसकी वो दवा खाता था। घटना के दिन जब वो सो गया तो हमलोग थोड़ा इधर-उधर घूमने के लिए चले गए। हमलोग घूम रहे थे तो वहां फोन आया कि उसकी तबीयत खराब हो चुकी है। तबतक हमलोग आए और उसे एंबुलेंस में बैठा कर अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसको बचाने का प्रयास किया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। उसके साथ हमलोगों ने या किसी अन्य दूसरे ने मारपीट नहीं की है। वो दवा खा रहा था और उसी के कारण मरा है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsरौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत कैसे हुई, दोस्त ने बताया