Hindi NewsBihar Newshow many women candidates in first phase of bihar chunav more than 40000 polling booths in 18 district
Bihar chunav : पहले चरण में कितनी महिला उम्मीदवार, 18 जिलों में कितने पोलिंग बूथ; जानें सबकुछ

Bihar chunav : पहले चरण में कितनी महिला उम्मीदवार, 18 जिलों में कितने पोलिंग बूथ; जानें सबकुछ

संक्षेप:

Bihar chunav : गुरुवार को 18 जिलों, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर के कुल 45 हजार 341 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।

Nov 06, 2025 08:08 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar chunav : बिहार में आज मतदान का महापर्व है। सुबह-सबुह कई पोलिंग बूथों पर वोटरों का जोश हाई नजर आया है। पहले चरण के वोटिंग में कई महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं। सख्त सुरक्षा इंतजाम के बीच पहले चरण में पटना के 14 समेत समेत राज्य में 121 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पहले वोट डालेंगे फिर कोई और काम करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक होगा। हालांकि, पांच विधानसभा सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर एवं जमालपुर की सभी बूथों तथा सूर्यगढ़ा के 56 बूथों पर शाम पांच बजे तक ही वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इन्हें संवेदनशील बूथ करार दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुवार को 18 जिलों, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर के कुल 45 हजार 341 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पहले चरण के मतदान के साथ ही 1314 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। इनमें 122 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। सबसे कम मतदाता वाला क्षेत्र बरबीघा एवं सर्वाधिक मतदाता वाला दीघा विधानसभा क्षेत्र है।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत कहां करें, साढ़े चार लाख जवान हैं तैनात

बुधवार को मतदानकर्मी ईवीएम एवं वीवीपैट के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। इस चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिला एवं 758 थर्ड जेंडर के मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 45,324 सामान्य एवं 13 सहायक बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग लाइव वेबकास्टिंग के जरिए सभी बूथों की निगरानी करेगा। इसका लाइव प्रसारण आयोग के कंट्रोल रूम में होगा। पल-पल की मतदान प्रक्रिया पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय एवं चुनाव आयोग द्वारा सख्त नजर रखी जाएगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।