बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन कितने पढ़े-लिखे, कितनी संपत्ति? रिवॉल्वर, राइफल रखते हैं शिवेश

Mar 06, 2026 06:39 am ISTSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share

Nitin Nabin Property: नितिन नवीन के पास एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा क्रिस्टा कार है। इनके ऊपर अभी करीब 32 लाख के लोन भी हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की डिग्री प्राप्त की है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन कितने पढ़े-लिखे, कितनी संपत्ति? रिवॉल्वर, राइफल रखते हैं शिवेश

Nitin Nabin Property: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कुल चल संपत्ति एक करोड़ 16 लाख है। वहीं, उनकी पत्नी की कुल चल संपत्ति 84 लाख है। नितिन नवीन के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, जबकि पत्नी की अचल संपत्ति 1.47 करोड़ है। नितिन नवीन के पास नकद 55 हजार तथा बैंकों में 62 लाख हैं। एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा क्रिस्टा कार है। इनके ऊपर अभी करीब 32 लाख के लोन भी हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने राज्यसभा के लिए दाखिल नामांकन पत्र के दौरान दिये एफेडेविट में इसकी जानकारी दी है।

शिवेश कुमार की वार्षिक आय 24.35 लाख

राज्यसभा के भाजपा उम्मीदवार शिवेश कुमार की वार्षिक आय 24 लाख 35 हजार है। इस वर्ष में उनकी पत्नी की वार्षिक आय छह लाख 57 हजार की थी। वहीं, शिवेश कुमार के पास नकद 2.24 लाख रुपये हैं। विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं में करीब 24 लाख रुपये जमा हैं। इनके पास स्कॉर्पियो, मारुति और इनोवा क्रिस्टा कार है। कुल चल संपत्ति 98 लाख की है। एक रिवॉल्बर और एक राइफल है। वहीं, दो करोड़ 72 लाख की अचल संपत्ति इनके पास है। इनके ऊपर 12.20 लाख के लोन हैं। वर्ष 1987 में इन्होंने बीए ऑनर्स किया है। उन्होंने राज्यसभा के लिए दाखिल नामांकन पत्र के दौरान दिये एफेडेविट में इसकी जानकारी दी है।

नितिन नवीन ने महावीर मंदिर में की पूजा

नामांकन भरने से पहले नितिन नवीन ने महावीर मंदिर में जाकर पूजा की। उन्होंने बिहार के रिश्तों को लेकर कहा, यह मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है। बिहार मेरी जमीन है। इस जमीन को सींचते रहना, हमेशा उपजाऊ बनाए रखना, ये मेरी आत्मा के अंदर बसा हुआ है। मेरा मानना है कि जीवन के हर पल में जहां भी रहूं, मेरा क्षेत्र व मेरा बिहार हमेशा साथ रहे। श्री नवीन गुरुवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता। जब आपकी जड़ मजबूत होगी तभी आपका वट वृक्ष बड़ा होगा।

पटना की जनता ने चलना सिखाया

इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आज राज्यसभा के लिए नामांकन प्रस्तुत करते हुए मन स्वाभाविक रूप से उस लंबी यात्रा को याद कर रहा है, जिसे हमने आप सबके साथ मिलकर तय किया है। मुझे पटना पश्चिम (बांकीपुर) की जनता ने हाथ पकड़कर चलना सिखाया है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आपने जो विश्वास और स्नेह दिया है, उसी के बल पर मुझे बिहार सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य और समाज की सेवा करने का अवसर मिला, जिसे मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया है। चाहे श्रीरामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां हों या बांकीपुर के विकास से जुड़े संकल्प, हर कदम पर मैंने स्वयं को आप सबके विश्वास का प्रतिनिधि मानकर कार्य किया है। आज राज्यसभा के लिए नामांकन करते हुए मन में वही जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।