Hindi NewsBihar NewsHow become owner of college where he was clerk Prashant Kishor attacks Dilip Jaiswal
जिस कॉलेज में किरानी थे उसके मालिक कैसे बने, प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल को कई सवालों से घेरा

जिस कॉलेज में किरानी थे उसके मालिक कैसे बने, प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल को कई सवालों से घेरा

संक्षेप: प्रशांत किशोर ने कहा कि दिलीप जायसवाल सिखों के जिस अल्पसंख्यक कॉलेज में क्लर्क हुआ करते थे, उसके मालिक कैसे बन गए।

Sat, 21 June 2025 06:19 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share Share
Follow Us on

जन सुराज से संयोजक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने पूछा है कि जिस मेडिकल कॉलेज में क्लर्क थे उसके मालिक कैसे बन गए जबकि वह एक अल्पसंख्यक संस्थान है। यह बताने की चुनौती दी है कि पिछले 25 सालों में किन किन नेताओं के बच्चों ने उनके कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की। उन्होने नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और मंगल पांडे पर भी निशाना साधा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार को प्रशांत किशोर वैशाली पहुंचे। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिलीप जायसवाल को फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप में अंतर पता नहीं है। बीजेपी के नाम पर फेक अकाउंट वाले आरोप पर कहा कि देश के सबसे बड़े साइबर एक्सपर्ट से जांच करवा कर कार्रवाई करें। राज्य और केंद्र में उनकी ही सरकार है। इसी दौरान पीके ने कहा कि दिलीप जायसवाल का पोल खोलने की तैयारी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:पीके बोले- हम 2000 देंगे, तेजस्वी ने कहा- नीतीश ने नकल की; पेंशन पर राजनीति शुरू
Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

कितने नेताओं के रिश्तेदारों ने एमबीबीएस की डिग्री ली

उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल यह भी बताएं कि वे सिखों के जिस अल्पसंख्यक कॉलेज में क्लर्क हुआ करते थे, उसके मालिक कैसे बन गए। यह भी जानकारी साझा करें कि पिछले 20-25 वर्षों में उस मेडिकल कॉलेज से कितने नेताओं के बच्चों और रिश्तेदारों ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। अगर वे यह जानकारी साझा नहीं करते हैं तो जन सुराज जल्द ही प्रेस के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी साझा करेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे डरा नहीं सकते। वे अल्पसंख्यक कॉलेज के मैनेमेंट कमेटी में कैसे जगह बनाई। अपनी बहू को कैसे कॉलेज का इनचार्ज बना दिया। कहा कि 50 से ज्यादा अलग अलग दल के नेताओं ने उनके कॉलेज से मेडिकल की डिग्री दिलवाई है।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी, पीके के मुद्दे मारने लगे नीतीश; नौकरी में डोमिसाइल के बाद पेंशन बढ़ा दी
ये भी पढ़ें:इनके पिताजी के पिताजी को सोशल मीडिया सिखाया है; प्रशांत ने दिलीप का मजाक उड़ाया

अशोक चौधरी राजद में भी किसी को सेट कर लें

पीके ने अशोक चौधरी पर भी हमला किया। कहा कि अशोक चौधरी ने दल बदल से ऊपर का तरीका निकाला। सभी दलों में एक एक आदमी को सेट कर दिया। पिताजी कांग्रेस में थे, खुद जदयू में, बेटी लोजपा आर में और दामाद बीजीपी आरएसएस कोटे से हैं। अब आरजेडी में भी किसी को सेट कर लें ताकि किसी दल को वोट दे, उनके लोग लाभ उठाते रहें। पूरा बिहार जानता है कि उन्होंने बेटी के लिए टिकट खरीदा है।

ये भी पढ़ें:आंबेडकर के अपमान पर राहुल गांधी को पीके की चुनौती-हिम्मत है तो लालू पर बोलें
ये भी पढ़ें:लालू यादव का अपराध पर बोलना, शेर के शाकाहारी होने जैसी बात; पीके ने ली चुटकी
ये भी पढ़ें:जन सुराज के 90% प्रत्याशी कैसे होंगे? पीके ने बताया, 243 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
ये भी पढ़ें:पीके ने अशोक चौधरी को बताया 'सर्वदलीय' नेता; परिवारवाद पर जेडीयू-आरजेडी को घेरा
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर पर बिहार BJP का फर्जी अकाउंट बनाने का आरोप, साइबर सेल से शिकायत
ये भी पढ़ें:जन सुराज की तरफ बढ़ रहे हैं मनीष कश्यप, चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार का लड़का कभी राजनीति में नहीं आ रहा, पीके ने तेजस्वी को भी लपेटा
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar chunav voting, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।