Hindi NewsBihar NewsHouse will be paperless MLAs will ask questions from tabs Nitish new government assembly session begins 1st December
पेपरलेस होगा सदन, टैब से सवाल पूछेंगे विधायक; एक दिसंबर से नीतीश की नई सरकार का विधानसभा सत्र

पेपरलेस होगा सदन, टैब से सवाल पूछेंगे विधायक; एक दिसंबर से नीतीश की नई सरकार का विधानसभा सत्र

संक्षेप:

बिहार की 18वीं विधान सभा का प्रथम सत्र एक दिसंबर से शुरू होगा। जो पूरी तरह पेपरलेस होगा। पहली बार टैब से विधायक सवाल पूछेंगे। नेवा योजना के तहत विधानसभा की कार्यवाही में भी कागज के इस्तेमाल को खत्म किया जा रहा है। यूपी की विधानसभा में मई 2022 से पेपरलैस है।

Nov 28, 2025 10:31 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा के अंदर सदन में विधायकों की सीटों पर नया टैब लगाया गया है। अब विधायक टैब से ही सवाल और पूरक पूछेंगे। सदन के अंदर कागज का प्रयोग न के बराबर होगा। नेवा योजना के तहत विधानसभा की कार्यवाही में भी कागज के इस्तेमाल को खत्म किया जा रहा है। 18वीं बिहार विधानसभा में चुनकर आए नए सदस्यों को यह नई व्यवस्था तोहफा के रूप में मिलने जा रही है। शुक्रवार को इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में दिखीं। सभी विधायकों की सीट पर टैब लगाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। विधानपरिषद में पहले ही यह काम हो चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा है कि विधानमंडल सत्र को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हो। शुक्रवार को सत्र के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, चिकित्सा, सफाई, पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से करने के उद्देश्य से सभापति की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक विधानसभा के मुख्य भवन स्थित वाचनालय में हुई। सभापति ने कहा कि विभिन्न विभागों के पदाधिकारी विधानसभा सचिवालय के साथ सामंजस्य स्थापित कर सभी कार्यों का ससमय एवं सुचारू रूप से कराएं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था अन्य सभी व्यवस्थाए चाक-चौबंद कर लेने का निर्देश दिया।

नगर निगम के अधिकारियों को वीरचंद पटेल पथ स्थित नवनिर्मित विधायक आवासों में सफाई, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि चूंकि अठारहवीं विधान सभा का यह पहला सत्र है इसलिए सत्र के दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका अधिकारी विशेष रूप से ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें:5462 बेड, एयर एम्बुलेंस; देश का सबसे बड़ा वाला अस्पताल बनेगा PMCH
ये भी पढ़ें:अफसरों को टाइट करने अचानक सचिवालय पहुंच गए नीतीश, बोले- समय से दफ्तर आएं
ये भी पढ़ें:बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में आए 10-10 हजार; CM नीतीश ने 1000 करोड़ बांटे

बैठक में गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. कमल किशोर सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव, भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव शिवरंजन सहित कई विभागों के पदाधिकारी एवं पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा तथा नगर आयुक्त यशपाल मीणा एवं सिविल सर्जन सहित प्रभारी सचिव ख्याति सिंह, विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा उपस्थित थे।

18 वीं विधान सभा का प्रथम सत्र एक दिसंबर से शुरू होगा। पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथग्रहण होगा। 2 दिसंबर को विधान सभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसके बाद 3 दिसंबर को विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में विधान मंडल के दोनों सदनों के एक साथ समवेत बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। जबकि, 4 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद–विवाद और सरकार का उत्तर होगा। 5 को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद–विवाद और फिर इससे संबंधी विनियोग विधेयक पेश किया जायेगा।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भी बीते 3 साल से ज्यादा समय से पेपरलेस सदन चल रहा है। विधायकों को सवाल पूछने के लिए टैब दिए गए थे। 22 मई 2022 को यूपी की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र से ई सिस्टम लागू हुआ था।