Hindi NewsBihar NewsHorrifying video of murder on Diwali 3 criminals shot youth 4 bullets in Gaya Ji Bihar
दीवाली पर मर्डर का खौफनाक वीडियो, बात करते 3 बदमाशों ने ठोक दी 4 गोलियां; पिस्टल लहराते निकले

दीवाली पर मर्डर का खौफनाक वीडियो, बात करते 3 बदमाशों ने ठोक दी 4 गोलियां; पिस्टल लहराते निकले

संक्षेप:

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन बदमाशों ने एक के बाद एक चार गोलियां एक युवक को मार दी और पिस्टल लहराते टहलते हुए निकल गए।

Mon, 20 Oct 2025 10:47 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, गया जी
share Share
Follow Us on

Bihar Crime: बिहार समेत पूरा देश आज दीपावली का त्योहार मनाया है। इस बीच धर्मनगरी गया जी से मर्डर का एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसे हम आपको दिखा नहीं सकते। एक साथ खड़े तीन बदमाशों ने एक लड़के को बैक टू बैक चार गोलियां मार दी और आराम से पिस्टल लहराते हुए निकले। आस पास कई लोग मौजूद थे पर किसी ने बदमाश युवकों को नहीं रोका। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस वीडियो देखकर बदमाशों की पहचान कर धर पकड़ में जुट गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृत युवक की पहचान गया जी के कोतवाली थाना अंतर्गत वैरागी टोला निवासी उपेंद्र पासवान के बेटे सुभाष कुमार के रूप में की गयी है। पुरानी रंजिश में सुपारी देकर हत्या की आशंका जताई गयी है। विवाद पांच साल पुराना बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारी तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को खुली चुनौती दे दी।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।