
पटना की सड़क पर मधुमक्खियों का तांडव , एक युवक की गई जान; 20 जख्मी
मपुर गांव निवासी जुगेश्वर सिंह के 33 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार बाइक से गुजर रहे थे। मधुमक्खियों के झूंड उन पर टूट पड़ी और कुछ ही क्षणों में सिर से पैर तक सैकड़ों डंक मार दिए। दर्द और घबराहट की स्थिति में बाइक से बरनी तक पहुंचे, लेकिन अत्यधिक पीड़ा के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।
पटना की सड़क पर मधुमक्खियों ने तांडव मचाया है। यहां धनरुआ में मसौढ़ी बरनी रोड स्थित चिकित्सक सत्येंद्र प्रसाद के नर्सिंग होम के पास पर शनिवार शाम मधुमक्खियों के हमले में 20 लोग घायल हो गए। वहीं, एक युवक की मौत हो गई। चर्चा पर है कि मधुमक्खियों के काटने से ही युवक की जान गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय तेज हवा से एक पेड़ की टहनी टूट गई। जिस पर मधुमक्खियों का छत्ता टूटकर बिखर गया। छत्ता टूटते ही मधुमक्खियां एक साथ रास्ते से गुजर रहे लोगों पर टूट पड़ीं।
लोग जान बचाने के लिए सड़क छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। कई ने पास के घरों और दुकानों में शरण ली। मधुमक्खियों के हमले में लगभग बीस लोग घायल हो गए। कई लोगों को चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर सूजन है। इसी दौरान रामपुर गांव निवासी जुगेश्वर सिंह के 33 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार बाइक से गुजर रहे थे। मधुमक्खियों के झूंड उन पर टूट पड़ी और कुछ ही क्षणों में सिर से पैर तक सैकड़ों डंक मार दिए।
दर्द और घबराहट की स्थिति में बाइक से बरनी तक पहुंचे, लेकिन अत्यधिक पीड़ा के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल पास के निजी नर्सिंग होम में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।





