Hindi NewsBihar NewsHome ministry giver y category security to bhojpuri actor pawan singh
पावर स्टार पवन सिंह को किससे खतरा? गृह मंत्रालय ने दिए वाई श्रेणी की सुरक्षा

पावर स्टार पवन सिंह को किससे खतरा? गृह मंत्रालय ने दिए वाई श्रेणी की सुरक्षा

संक्षेप:

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंटेलिजेंस ब्यूरो की थर्ड परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर पवन सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। कहा जा रहा है इस रिपोर्ट में पवन सिंह की सुरक्षा को लेकर खतरा बताया गया है।

Wed, 8 Oct 2025 11:35 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

हाल ही में बीजेपी का दामन थाने वाले भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी है। यहां बता देें कि पवन सिंह ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद पवन सिंह की सुरक्षा बढा़ई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंटेलिजेंस ब्यूरो की थर्ड परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर पवन सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। कहा जा रहा है इस रिपोर्ट में पवन सिंह की सुरक्षा को लेकर खतरा बताया गया है। जिसके बाद अब उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है।

ये भी पढ़ें:बिहार के बाल सुधार गृह में लड़के की संदिग्ध मौत, परिजनों को हत्या का शक

आपको बता दें कि सरकार किसी व्यक्ति की सुरक्षा के खतरे को देखते हुए विभिन्न श्रेणियों की सुरक्षा प्रदान करती है। वाई श्रेणी मध्यम स्तर की सुरक्षा प्रदान करती है। इसके तहत 8 से 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इस समूह में कमांडो और सशस्त्र पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं। इस श्रेणी के तहत व्यक्ति को 24 घंटे की सुरक्षा मिलती है। इस श्रेणी के तहत 5 हथियारबंद गार्ड पवन सिंह के आवास पर चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे।

पवन सिंह की पत्नी का वीडियो हुआ था वायरल

आपको बता दें कि भोजपुरी गायक और एक्टर पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। पवन सिंह की पत्नी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में पवन सिंह की पत्नी ने अभिनेता पर कई इल्जाम लगाए थे। दरअसल पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लखनऊ स्थित अपने पति के आवास पर पहुंची थीं। ज्योति सिंह ने वीडियो बना कर यह दावा किया था कि वहां पर पवन सिंह ने पुलिस को बुलाया था और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। ज्योति सिंह ने बिलखते हुए पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनको बर्बाद कर दिया है।

ये भी पढ़ें:बिहार में नाबालिग छात्रा से 2 छात्रों ने किया रेप, 4 महीने की हुई गर्भवती
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।