घर बैठे-बैठे मंगाइए दूध, बिहार में दुग्ध उत्पादों की होम डिलीवरी; नीतीश सरकार का प्लान

Jan 18, 2026 10:43 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

नीतीश सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में सात निश्चय–3 के तहत चलाई जाने वाली प्रस्तावित योजनाओं की तैयारियों की समीक्षा की।

घर बैठे-बैठे मंगाइए दूध, बिहार में दुग्ध उत्पादों की होम डिलीवरी; नीतीश सरकार का प्लान

बिहार में दुग्ध उत्पादों की होम डिलीवरी शुरू होगी। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग इसके लिए इलेक्ट्रिक कार्ट खरीदेगा। वहीं, उपभोक्ताओं को ताजी मछली उपलब्ध कराने के लिए फ्रेश कैच खोले जाएंगे। डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण एवं विकास को लेकर रविवार को हुई बैठक के बाद विभागीय मंत्री सुरेंद्र मेहता ने यह जानकारी दी। मंत्री ने आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में सात निश्चय–3 के तहत चलाई जाने वाली प्रस्तावित योजनाओं की तैयारियों की समीक्षा की।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में हर गांव डीसीएस, हर पंचायत सुधा बिक्री केंद्र बनाने की परिकल्पना को मूर्त रूप देने पर भी चर्चा की गई है। बैठक में इस बात का प्रस्ताव रखा गया कि उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों को सहज उपलब्ध करवाने के लिए इलेक्ट्रिक कार्ट के जरिए होम डिलीवरी की योजना को आगे बढ़ाया जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहकों को ताजी मछलियां उपलब्ध कराने के लिए 'फ्रेश कैच' के नाम से फिश आउटलेट्स खोलने और मछली पालकों को तकनीकी परामर्श तथा तुरंत समाधान देने के लिए भी सेवाओं लाने पर विचार किया गया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
Hindi NewsBihar Newshome delivery of milk products in bihar nitish government make plan
;;;