Hindi NewsBihar NewsHindu wedding season starts 5 February theme based marriages in demand in Bhagalpur
5 फरवरी से शहनाई सीजन; सिर्फ रस्म नहीं, इवेंट बन गई हैं शादियां, बढ़ेगा कारोबार

5 फरवरी से शहनाई सीजन; सिर्फ रस्म नहीं, इवेंट बन गई हैं शादियां, बढ़ेगा कारोबार

संक्षेप:

खरमास के बाद शादी बाजार में रौनक लौट आई है। 5 फरवरी से शादी का लग्न शुरू हो रहा है। सोने के भाव में उतार-चढ़ाव से खरीदारी का पैटर्न बदल रहा है। हल्के वजन की ज्वैलरी और 18 कैरेट वाले सोने के गिफ्ट की मांग ज्यादा है।

Feb 01, 2026 03:46 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खरमास और अन्य कारणों से पिछले दो माह से शांत पड़ी शहनाई एक बार फिर गूंजने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार आगामी 5 फरवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही शहर में मांगलिक आयोजनों की रौनक लौट आई है। एक तरफ हॉल, होटल और धर्मशालाओं की बुकिंग फुल है, वहीं बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। रेडीमेड कपड़े, साड़ी, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। भागलपुर का बाजार न सिर्फ जिले के लिए बल्कि बांका, मुंगेर और झारखंड के कई सीमावर्ती जिलों के लिए खरीदारी का प्रमुख केंद्र है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईस्टर्न बिहार रेडीमेड होजियरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामगोपाल पोद्दार बताते हैं कि भागलपुर, कपड़ा व्यापार का बड़ा हब है। लग्न के दिनों में यहां रेडीमेड और होजियरी में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। शादियों का स्वरूप अब बदल गया है। शादी अब केवल पारंपरिक रस्मों तक सीमित न रहकर फैशन और ग्लैमर का संगम बन गया है।

थीम बेस्ड शादियों की डिमांड बढ़ी, गिफ्ट आइटम में 18 कैरेट सोने का चलन बढ़ा

जब्बार चौक स्थित टेंट और कैटरिंग संचालक शुभम कुमार कहते हैं कि अब लोग टेंट-पंडाल ही नहीं, बल्कि पूरी थीम बेस्ड वेडिंग डिमांड कर रहे हैं। ग्राहक फोटो-वीडियो दिखाकर डेकोरेशन, दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री, संगीत और यहां तक कि खाने का मेन्यू भी थीम के अनुसार ही तय कर रहे हैं। सर्राफा बाजार भी चमक उठा है। इनारा चौक स्थित ज्वेलरी शोरूम के मालिक विशाल आनंद का कहना है कि अब भारी-भरकम गहनों की जगह लाइटवेट और ट्रेंडी डिजाइनों की मांग ज्यादा है। दुल्हन के मुख्य गहनों के लिए 22 कैरेट सोने की मांग है, जबकि गिफ्ट आइटम के लिए 18 कैरेट सोने के आभूषणों का चलन बढ़ा है।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।