कटिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा, हवन और हनुमान चालीसा के बाद नगर भ्रमण पर निकले गिरिराज सिंह

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

हिंदू स्वाभिमान यात्रा के तहत नगर भ्रमण से पहले गिरिराज सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ जुलूश की शक्ल में यज्ञशाला मैदान पहुंचे। वहां हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समर्थकों और स्वामी दीपांकर महाराज के साथ पहुंचे गिरिराज सिंह ने सबसे पहले हवन किया। उसके बाद महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की।

कटिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा, हवन और हनुमान चालीसा के बाद नगर भ्रमण पर निकले गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा आज दूसरे दिन कटिहार में चल रही है। भागलपुर में बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा पाठ के साथ शुक्रवार को गिरिराज सिंह ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की। दिन भर भागलपुर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए गिरिराज सिंह रात को कटिहार पहुंचे जहां जिला अतिथि गृह में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को कटिहार में उनकी दूसरे दिन की यात्रा हवन और हनुमान चालीसा से साथ शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में गिरिराज समर्थक और हिंदू नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। यात्रा में भारी भीड़ देखी गयी।

हिंदू स्वाभिमान यात्रा के तहत नगर भ्रमण से पहले गिरिराज सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ जुलूस की शक्ल में यज्ञशाला मैदान पहुंचे। वहां हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समर्थकों और स्वामी दीपांकर महाराज के साथ पहुंचे गिरिराज सिंह ने सबसे पहले हवन किया। उसके बाद महावीर मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने महावीर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान कार्यकर्तांओं में काफी उल्लास देखा गया। गिरिराज सिंह ने कहा कि सभी हिंदू जाति का भेद भाव भूलाकर एक हो जाएं। उनका अस्तित्व खतरे में है। हिंदू आज बारूद के ढेर पर बैठे हैं।

हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें गिरिराज सिंह ने शिकरत की। यज्ञशाला से केंद्रीय मंत्री पदयायात्रा करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे। राजेंद्र स्टेडियम में एक सभा का आयोजन किया गया है। स्टेडियम में जुटे लोगों को संबोधित करने के बाद नगर भ्रमण पर निकलेंगे। हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शोभा यात्रा राजेंद्र स्टेडियम से निकलकर शहीद चौक, एमजी रोड, गोलछा कटरा चौक, फकरतकिया चौक, बनिया टोला, पानी टंकी चौक, दौलतराम चौक, बड़ा बाजार, शिव मंदिर चौक, दुर्गापुर चौक, कालीबाड़ी होते हुए शहीद चौक, जीआरपी चौक, अमर जवान चौक मिरचाईबाड़ी, अंबेडकर चौक, भेड़िया रहिका, दलन, सिरसा होते हुए रौतारा टोल प्लाजा में समाप्त होकर यात्रा पूर्णिया जिला में प्रवेश करेगा। यह यात्रा 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू हुई और कटिहार, पूर्णिया, अररिया होते हुए किशनगंज पहुंचेगी। 22 अक्टूबर को किशनगंज में हिंदू स्वाभिमान यात्रा के पहले चरण का समापन होगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।