पूर्णिया कोर्ट में मिया बीवी का हाईवोल्टेज ड्रामा, केस के डेट पर आए पति को पीटते हुए खीच ले गई पत्नी

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

शादी के बाद एक साल वैवाहिक जीवन ठीक से चला लेकिन उसके बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि पति और ससुर शराबी हैं।

symbolic image

बिहार के पूर्णिया सिविल कोर्ट में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब कुटुंब न्यायालय में केस के डेट पर पहुंचे पति-पत्नी के बीच मल्ल युद्ध शुरू हो गया। पत्नी और उसके मायके वाले पति को पीटने लगे और सब मिलकर युवक को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। पत्नी का आरोप है कि पति ने गुजरात में दूसरी शादी कर ली है और उसे छोड़ना चाहता है। इधर पति के वकील ने बताया कि पत्नी ने जीवन को नरक बनाकर रख दिया है। इस वजह से फैमिली कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है।

पूर्णिया कोर्ट परिसर में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज देखने के लिए भीड़ लग गई। दोनों के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी मरंगा थाना क्षेत्र के उफरेल इलाके की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद एक साल वैवाहिक जीवन ठीक से चला लेकिन उसके बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि पति और ससुर शराबी हैं। तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई। वहीं, लड़के पक्ष के वकील का कहना हैं कि युवक ने अपने दांपत्य जीवन बहाल करने के लिए पुलिस परिवार केंद्र में आवेदन दिया है। उस पर सुनवाई चल रही है। इसी बीच पत्नी और उसके मायके वालों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

पति के वकील का कहना है कि पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। दोनों के बीच मध्यस्तता की पहल कोर्ट के आदेश पर की जा रही है। लेकिन लड़की कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। लड़का केस की तारीख पर हाजिर हुआ था। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। और जबरन उसे उठाकर अपने साथ ले गए। इधर लड़की ने बताया कि पति ने गुजरात में दूसरी शादी कर लिया है जो पहले से शादी शुदा है। लड़की के पिता ने बताया कि बेटी को हक दिलाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया है। लड़का दूसरी शादी की बात से इनकार कर रहा है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।