बिहार में तेज बारिश के कारण ट्रैक पर अटकी दुरंतो एक्सप्रेस, जनशताब्दी और वंदे भारत भी पीछे खड़ी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तेज बारिश के कारण गया जी में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग अलग स्टेशनों के पास फंस गईं जिनमें वंदे भारत और जनशताब्दी एक्प्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

गया जी में पहाड़पुर स्टेशन पर फंसी जनशताब्दी एक्सप्रेस

Weather halts Trains in Bihar: बिहार में शुक्रवार को मौसम में ऐसा मिजाज बदला कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ट्रेन की रफ्तार भी मार खा गई। तेज बारिश के कारण गया जी में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग अलग स्टेशनों के पास फंस गईं जिनमें वंदे भारत और जनशताब्दी एक्प्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। बताया गया है कि बसकटवा रेलवे हॉल्ट पर दुरंतो एक्सप्रेस, गुरपा में अजमेर-सियालदह, पहाड़पुर में जनशताब्दी, टनकुप्पा में बंदे एक्सप्रेस फंस गई। रेलवे के अधिकारी और कर्मी ट्रेन के परिचालन को सुचारु करने में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक जिले के गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन में दुरंतो एक्सप्रेस काफी देर तक फंसी रही। तेज बारिश के कारण ट्रेन ट्रैक पर फिसलन होने से गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही थी। संभावित हादसे से बचाने के लिए ट्रेन को वहीं रोक देना पड़ा। बसकटवा रेलवे हॉल्ट पर घाट सेक्शन में चढ़ाई पर नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस फंसी रही। उधर गुरपा में अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस, पहाड़पुर में जनशताब्दी एक्सप्रेस और टनकुप्पा में वंदे भारत एक्सप्रेस अटक गई। बताया गया है कि शुक्रवार को सुबह करीब 8:30 बजे से ही ट्रेनें रुकी रहीं।

रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी ट्रेनों के परिचालन को सुचारु बनाने में जुट गए हैंं। सभी रेलखंडों पर ट्रैकों की स्थिति की जांच की जा रही है। बदले मौसम में सभी सेक्शन में पटरी का इंस्पेक्शन पीडब्ल्यूआई के स्तर पर कराया जा रहा है। जहां भी कोई दिक्कत होगी उसे तुरंत ठीक कर लिया जाएगा।

इधर शुक्रवार को गया जी में ही खराब मौसम के कारण जानमाल के नुकसान की खबर है। जिले के डुमरिया के भदवर में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। मृतक की पहचान दिनेश यादव के रूप में की गई है जो बरवाडीह गांव के टोला बिचलितांड के रहने वाले थे। दोनों गांव के बधार में अपने पशुओं को चरा रहे थे। सुबह से हुई बारिश के दौरान कई जिलों में ठनका गिरने की सूचना मिल रही है।

सीएम ने ली किसानों की सुध

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति एवं वृक्ष में लगे फलों की क्षति का सर्वे कराने का निर्देश कृषि विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग को दिया गया है, ताकि प्रभावित किसानों को समुचित राहत दी जा सके।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में बारिश से ट्रैक पर अटकी दुरंतो एक्सप्रेस, जनशताब्दी; वंदे भारत भी पीछे