Bihar Weather: बिहार गर्मी से बेहाल, सुपौल, सीतामढ़ी और अररिया में भारी बारिश की चेतावनी; मौसम का हाल

हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Weather: बिहार में मानसून अब तक मुजफ्फरपुर में ही अटका हुआ है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज सीतामढ़ी, सुपौल और अररिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार के ज्यादातर जिलों में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। दिन और रात के वक्त पड़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है और लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। बिहार के 16 जिलों में मानसून के प्रसार का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पूर्णिया-किशनगंज से आगे बढ़ा मानसून मुजफ्फरपुर में दस दिनों से ठिठका हुआ है। पटना, गयाजी, छपरा समेत दक्षिण पश्चिम बिहार में इसके आने में एक हफ्ते की देरी हो चुकी है। सीमांचल और आसपास के इलाकों में छिटपुट बादल बन रहे हैं। लेकिन अन्य जगहों पर बारिश की कमी से लोग बेहाल हैं।

अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने से तपिश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, और नवादा में बारिश ने इन जिलों में थोड़ी राहत दी है। अब तक एक साथ कई जिलों में बादलों के बरसने का सिलसिला नहीं शुरू हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को अररिया, कटिहार, सुपौल और सीतामढ़ी में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और सहरसा में एक दो जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। शेष हिस्सों में तपिश की स्थिति रहेगी।

मुजफ्फरपुर में कल से छाएंगे बादल

मुजफ्फरपुर जिले में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इससे उमस और तपिश से कुछ राहत मिलने के आसार है। मौसम विज्ञान ने पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 23 व 24 जून को बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा संग हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विवि के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने रविवार को बताया कि अभी अधिकतम तापमान में सुधार के संकेत नहीं हैं। अगले 23 व 24 जून को मौसम में हल्के परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। बताया कि अलनीनो के कारण मानसून प्रभावित हो रहा है। इसी वजह से मानसून आने के बाद भी कहीं बारिश तो कहीं सूखे की स्थिति है। इधर, रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गयाजी में कैसा मौसम

गयाजी में पिछले करीब दस दिनों से भीषण गर्मी सता रही है। रविवार की दोपहर बाद शाम के वक्त यहां हल्की बारिश हुई। जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बतायि कि मानसून कमजोर रहने के कारण झमाझम बारिश नहीं हो रही है। गर्मी और नमी के कारण बादल बन ज रहे हैं और हल्की बारिश हो जा रही है। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन का अनुमान नहीं है। दोपहर बाद जिले में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार गर्मी से बेहाल, सुपौल, सीतामढ़ी और अररिया में भारी बारिश की चेतावनी