Bihar Weather: इन 9 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 20 जुलाई से बदल जाएगा मौसम का सीन

Follow us on Google News
share

Bihar Weather Today: आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 जुलाई से मौसम का सीन बदल जाएगा। राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है।

Bihar Weather

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून एक्टिव मोड में है लेकिन, पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। आज शनिवार को राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 जुलाई से मौसम का सीन बदल जाएगा। राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इससे खेती किसानी की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। हालांकि, मौसम विभाग ने तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई है। इस बीच नेपाल में भारी बारिश से सीमावर्ती जिले मोतिहारी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नौ जिलों में शनिवार को भारी और अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने गयाजी, जमुई और नवादा के लिए अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अरवल, बेगूसराय, जहानाबाद, किशनगंज, लखीसराय और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पटना में कल से बारिश के आसार

पटना में बादलों की सक्रियता बढ़ने से अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। पटना में भी आंशिक से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। रविवार को पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार के कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना में दिनभर बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस ने लोगों को परेशान किया।

बारिश के बाद धूप से उमस बढ़ी, परेशानी

भागलपुर जिले में शुक्रवार तड़के हुई हल्की बारिश के बाद दिनभर तेज धूप निकली। बारिश के बाद धूप निकलने से मौसम उमस भरा हो गया। दोपहर बाद शहर के पूर्वी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम आधारित कृषि परामर्श: बीएयू के मौसम वैज्ञािनक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार 18-22 जुलाई के दौरान, जिले के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।