Bihar Weather: सोमवार को 14 जिलों में मानसून की भारी बारिश का अलर्ट, 3 दिन जमकर बरसेगा बदरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मौसम विज्ञान केंद्र ने बादलों की सक्रियता को देखते हुए सोमवार को पटना सहित 14 जिलों के लिए अतिभारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather
Bihar Weather

Bihar Weather Latest: बिहार में में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। अगले तीन दिनों तक सूबे में मानसून की झमाझम बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने बादलों की सक्रियता को देखते हुए सोमवार को पटना सहित 14 जिलों के लिए अतिभारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को भभुआ, गोपालगंज, रोहतास, पश्चिमी चंपारण जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं पटना, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, नवादा, समस्तीपुर, सीवान और वैशाली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राज्य भर में मेघ गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। हवा की तीव्रता भी 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रह सकती है। मौसमविदों के अनुसार मंगलवार तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। विशेषकर दक्षिण बिहार के जिलों में बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी।

रविवार को 11 जिलों में बारिश

रविवार को राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश हुई। किशनगंज और पटना जिले के एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, अररिया, वैशाली, लखीसराय, पूर्णिया, गयाजी, बेगूसराय, नालंदा, औरंगाबाद एवं सारण जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। राज्य के शेष भागों के अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों में बादलों के बरसने की तीव्रता और व्यापकता से राज्य में बारिश की कमी का आंकड़ा घटकर 41 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

कहां कितनी बारिश

किशनगंज के तैयबपुर में 141.8, पटना के घोसवारी 117.4, अररिया के कुर्साकांटा में 114.6, पटना के मोकामा में 112.6, वैशाली के बिदुपुर में 106.4, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 96.2, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 87.8, किशनगंज के गलगलिया 83.8, गयाजी के शेरघाटी 82.4, फारबिसगंज में 82.2, बेगूसराय के शाम्हो अकहा कुरहा में 80.2, अररिया में 78.4, अररिया के जोकीहाट में 77.4, नालंदा के हरनौत में 76.5, नालंदा के सरमेरा 76.4, किशनगंज के ठाकुरगंज में 75.2, बहादुरगंज में 75.0, चरघरिया में 74.4, लखीसराय के हलसी में 74.2, वैशाली के लालगंज 73.2 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBihar Weather: सोमवार को 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 3 दिन जमकर बरसेगा बदर